फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four more infected including pregnant returned to Bareilly from Delhi

दिल्ली से बरेली लौटी गर्भवती समेत चार और संक्रमित

Mon, 08 Jun 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four more infected including pregnant returned to Bareilly from Delhi
demo pic - फोटो : demo pic

संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन कराया गया, जांच को भेजे जाएंगे सैंपल
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दो और पीलीभीत में भी एक पॉजिटिव मिला

बरेली। रविवार को आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में दिल्ली से लौटी एक गर्भवती समेत चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित गर्भवती और दो अन्य को मेडिकल कॉलेज में, युवक को एल-1 कोविड अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। परिजनों को क्वारंटीन कराया गया है, जिनके सैंपल जांच को भेजे जाएंगे।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक चारों संक्रमित दिल्ली से बरेली लौटे हैं। मढ़ीनाथ में रहने वाले एक दंपती दिल्ली में अंडे का ठेला लगाते थे। पति की रिपोर्ट निगेटिव और गर्भवती पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनके अलावा हजियापुर, अशरफ खां छावनी, एजाजनगर गौटिया में एक-एक प्रवासी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में एक किशोरी समेत दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। किशोरी मीरानपुर कटरा इलाके के बरखेड़ा हवेली गांव की है, जो 24 मई को परिवार के साथ दिल्ली से लौटी थी। दूसरा कोरोना पॉजिटिव कांट कस्बे के गढ़ी पूर्वी द्वितीय मोहल्ले का है, जो 29 मई को दिल्ली से आया था। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है। पीलीभीत में बीसलपुर के गांव चौसर हरदो पट्टी का युवक संक्रमित मिला है। वह दिल्ली से 4 जून को लौटा था। अब जिले में कोरोना के 52 संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed