फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former MP Ravi Prakash Verma joined Congress party after resigning from SP Lakhimpur Kheri

UP: पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा थामेंगे कांग्रेस का दामन, खरगे से हो चुकी मुलाकात; बेटी ने पोस्ट की फोटो

Sun, 05 Nov 2023 08:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: श्याम जी. Updated Sun, 05 Nov 2023 08:02 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के रहने वाले पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा सपा से इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने सोमवार को गोला से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
Former MP Ravi Prakash Verma joined Congress party after resigning from SP Lakhimpur Kheri
रवि प्रकाश वर्मा, उनकी बेटी पूर्वी वर्मा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दशक तक समाजवादी सिपाही रहे पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा सपा से इस्तीफे के बाद सोमवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। लखनऊ पहुंचकर वह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस का दामन थामेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय सचिव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। इससे पहले रविवार को रवि वर्मा की बेटी पूर्वी वर्मा ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ की फोटो एक्स पर साझा की और लिखा कि नई शुरुआत। 

विज्ञापन


हालांकि, यह फोटो रवि वर्मा से सपा से इस्तीफा देने से पहले की है। उनकी बेटी पूर्वी वर्मा ने सपा से इस्तीफे के बाद इसे एक्स पर साझा किया है। उधर, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह गोला से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वहीं, पर पार्टी में शामिल होंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में मौजूद नहीं रहेंगी। वह इस समय राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हो रहे चुनावों में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed