{"_id":"604922e78ebc3e591536e2f7","slug":"former-mp-and-former-mayor-got-vaccinated-bareilly-news-bly440078843","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद और पूर्व मेयर ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद और पूर्व मेयर ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
साईं सुखदा अस्पताल में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एेरन और सुप्रिया एेरन ने लगवाया कोरोना प्रतिरक्षण टीका।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सरकारी और निजी अस्पताल में कुल 397 लोगों को किया गया प्रतिरक्षित
विज्ञापन
बरेली। कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत बुधवार को पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरन और पूर्व मेयर सुप्रिया एरन ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन को सुरक्षित बताते हुए उन्होंने 45 साल से अधिक बीमार और 60 साल से अधिक बुजुर्गों को हर हाल में टीकाकरण कराने की अपील की है। टीकाकरण साईं सुखदा अस्पताल के चिकित्सकों की निगरानी में किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल को 240, महिला अस्पताल को 360, सीएचसी पीएचसी को 600 टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष जिला अस्पताल में 14, महिला में 77 और सीएचसी पीएचसी पर 91 लोगों को प्रतिरक्षित किया गया। उधर, निजी अस्पताल में 1300 के लक्ष्य के सापेक्ष 185 लोगों को टीका लगाया गया। डॉ. सिंह ने टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की लोगों से अपील की है। बुधवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता भी टीकाकरण कराकर प्रतिरक्षित हो गए। ब्यूरो