फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former MLA Haji Bittan joins Samajwadi Party in Budaun

बदायूं में बसपा को झटका: पूर्व विधायक हाजी बिट्टन सपा में शामिल, शिवपाल यादव ने दिलाई सदस्यता

Fri, 19 Apr 2024 07:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Apr 2024 07:56 PM IST
सार

चुनावी सीजन में नेताओं के दलदल का दौर जारी है। बदायूं में बसपा को झटका लगा है। बिल्सी के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
Former MLA Haji Bittan joins Samajwadi Party in Budaun
हाजी बिट्टन को शिवपाल यादव ने दिलाई सपा की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में बसपा को झटका लगा है। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने शुक्रवार को स्थानीय कोल्ड स्टोरेज में आयोजित कार्यक्रम में सपा का दामन थाम लिया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के समक्ष उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। कई समर्थक भी सपा में शामिल हुए। 

विज्ञापन


हाजी बिट्टन 2012 से 2017 तक बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। साल 2017 में चुनाव हार गए थे। साल 2022 में उन्हें बसपा ने सहसवान विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था, तब दूसरे स्थान पर रहे। 70 हजार मत मिले थे। उनके बड़े भाई अरशद अली, छोटे भाई हाजी मुशाहिद अली ने भी सपा शामिल होने का एलान किया। समर्थक भी साथ थे। मुशाहिद अली की पत्नी निशात बी इस समय नगर पंचायत इस्लामनगर की चेयरमैन हैं। 
विज्ञापन


बदायूं से सपा ने आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाया है। आदित्य शिवपाल सिंह यादव के पुत्र हैं। वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने दुर्विजय सिंह शाक्य और बसपा ने पूर्व मुस्लिम खां पर दांव खेला। सभी प्रत्याशियों ने नामांकन करा दिया है। यहां तृतीय चरण में चुनाव होना है। मतदान सात मई को है।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन 
बदायूं में सपा, बसपा, भाजपा समेत कुल 16 उम्मीदवारों ने आखिरी दिन अपना नामांकन कराया। इसमें 10 उम्मीदवार राजनीतिक दलों के हैं और छह निर्दलीय। नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न दलों के चार और निर्दलीय पांच प्रत्याशी मैदान में उतरे।

जिले में तृतीय चरण में चुनाव होना है। मतदान सात मई को है। इसके लिए 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया जारी थी, जो शुक्रवार शाम तीन बजे थम गई। अंतिम दिन भारत जोड़ो पार्टी की नजमा फात्मा, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के सुलेमान, लोग पार्टी के हरिराज सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की नीलम सिंह ने परचा भरा।

इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में दिनेश कुमार, हरि सिंह, रामभूप, इशरत अली, संदीप कुमार ने नामांकन कराया। इससे पहले भाजपा से दुर्विजय सिंह शाक्य, सपा से आदित्य यादव, बसपा से मुस्लिम खां, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से लता यादव, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से किशोर कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राम प्रताप मौर्या ने नामांकन कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed