फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former BSP MLA Virendra Singh passed away in bareilly

यूपी: बसपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह का निधन, तीन साल से थे बीमार थे, अंतिम विदाई देने उमड़े समर्थक

Tue, 30 Mar 2021 10:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Former BSP MLA Virendra Singh passed away in bareilly
वीरेंद्र सिंह, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बसपा के कद्दावर विधायक रहे वीरेंद्र सिंह का मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे निधन हो गया। लंबे समय से बीमार वीरेंद्र सिंह का घर पर ही इलाज चल रहा था। मूल रूप से बिथरी चैनपुर के गांव भगनापुर के निवासी 61 वर्षीय वीरेंद्र सिंह कई वर्षों से पीलीभीत बाईपास पर पवन विहार कॉलोनी में रह रहे थे।
विज्ञापन


दिसंबर 2018 में बीमार होने के बाद उन्हें लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। काफी समय से उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। वीरेंद्र सिंह 2007 में कैंट और 2012 में बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक चुने गए थे। 
विज्ञापन


इससे पहले वह बिथरी के ब्लॉक प्रमुख भी रहे। बसपा शासन में विधायक रहते हुए उन्होंने अपने भाई देवेंद्र सिंह को बिथरी चैनपुर से ब्लॉक प्रमुख और दूसरे भाई महेंद्र सिंह की पत्नी नीरू पटेल को जिला पंचायत का अध्यक्ष बनवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर पूर्व विधायक के निधन की खबर फैलते ही उनके समर्थकों और जनप्रतिनिधियों का शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पवन विहार स्थित उनके आवास पहुंचना शुरू हो गया। शाम पांच बजे मॉडल टाउन श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह परिवार में अपने पीछे पत्नी विनोदा देवी, बेटे आशीष पटेल और आकाश पटेल को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed