फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Forget permission...not even informed, water department dug up the road

Bareilly News: अनुमति तो दूर... सूचना भी नहीं दी, जलकल विभाग ने खोद दी सड़क

Thu, 02 May 2024 05:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Forget permission...not even informed, water department dug up the road
बरेली। अनुमति और योजना के बिना ही जलकल विभाग ने नावल्टी चौराहे पर सड़क को खोद दिया। यह सड़क नगर निगम की है। इसके बाद भी जलकल के अधिकारियों ने न तो निगम के अफसरों को सूचना दी, न ही यातायात पुलिस को। अब वहां जाम लग रहा है। इसमें स्कूल वाहनों के साथ ही एंबुलेंस भी फंस रही हैं। लापरवाही का आलम यह है कि मंगलवार तक तो कोई विभाग इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए भी तैयार नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को नावल्टी चौराहे पर जलकल के अवर अभियंता अजीत सिंह के अधीन खोदाई का काम शुरू किया गया था। वहां करीब डेढ़ फुट चौड़ा और तीन फुट गहरा गड्ढा होने से यातायात प्रभावित हो गया। चौकी चौराहे से कोहाड़ापीर तक जाम लग गया। कई एंबुलेंस चार से पांच घंटे तक फंसी रहीं। मामले ने तूल पकड़ा तो सामने आया कि जेई साहब ने सीवर लाइन दब जाने पर खुद ही जाकर काम कराना शुरू करा दिया। ट्रैफिक पुलिस और कोतवाली पुलिस तक को सूचना नहीं दी। हालांकि, जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को काम की सूचना दी थी।
विज्ञापन


एक कॉल तक नहीं की : एसपी ट्रैफिक
एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि उनके पास फोर्स नहीं है और वह स्वयं वीआईपी की सुरक्षा ड्यूटी में लगे हैं। नावल्टी चौराहे पर काम शुरू होने की जानकारी नहीं है। इस मामले में किसी ने उनको एक कॉल भी नहीं की। अगर जानकारी होती तो वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ही सिविल लाइंस में रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग करा देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पूरा हो जाएगा काम : जेई
जलकल विभाग के अवर अभियंता (जेई) अजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को काम पूरा हो जाएगा। सीवर लाइन के छह पाइप डालने थे, जिसका 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। देर रात या फिर सुबह तक काम को पूरा कर गड्ढे को पाट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed