{"_id":"66c486e36221af69b603b184","slug":"foreign-pilgrims-booking-hotels-for-the-urs-of-ala-hazrat-in-bareilly-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 29 अगस्त से आला हजरत के उर्स का आगाज, कई देशों से जायरीन करेंगे शिरकत, होटल फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 29 अगस्त से आला हजरत के उर्स का आगाज, कई देशों से जायरीन करेंगे शिरकत, होटल फुल
Tue, 20 Aug 2024 05:37 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:37 PM IST
सार
बरेली में विश्व प्रसिद्ध आला हजरत के उर्स का आगाज 29 अगस्त से होगा। तीन दिन तक उर्स का आयोजन होगा, जिसमें देश-विदेश से लाखों जायरीन शामिल होंगे।
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में विश्व प्रसिद्ध आला हजरत के उर्स में आने वाले विदेशी जायरीन पहले से भी ठहरने का इंतजाम कर ले रहे हैं। इसको लेकर अभी से शहर के ज्यादातर होटल फुल हो चुके हैं। दरगाह के गेस्ट हाउस में भी जगह नहीं है। जिन होटलों में जगह है, वहां भी जल्द ही बुकिंग पूरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का तीन दिवसीय उर्स-ए-रजवी 29 अगस्त से शुरू हो रहा है। तीन रोजा उर्स में शिरकत करने के लिए विदेशों से भी बड़ी संख्या में जायरीन आ रहे हैं। तमाम मेहमान होटलों और गेस्ट हाउस में ठहरना पसंद करते हैं। वह यहां उर्स के पहले से पहुंच जाते हैं और समापन के बाद ही रवाना होते हैं।
विज्ञापन
शहर में जायरीनों की भारी भीड़ के बीच परेशानी से बचने के लिए विदेशी जायरीन आने से पहले ही ठहरने के लिए होटलों और गेस्ट हाउस में बुकिंग करा रहे हैं। जमात रजा मुस्तफा के समरान खान ने बताया कि इस बार मॉरिशस, दुबई, मिस्र, साउथ अफ्रीका, सऊदी अरब, श्रीलंका, सिंगापुर, नेपाल आदि देशों से जायरीन आ रहे हैं। वह यहां 28 अगस्त से लेकर करीब दो सितंबर तक ठहरेंगे।
विज्ञापन