फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   For the attention of Badaun...Canter collides with tractor-trolley, two killed

Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा कैंटर, दो की मौत

Fri, 10 Nov 2023 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 10 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
For the attention of Badaun...Canter collides with tractor-trolley, two killed
भमोरा (बरेली)। बरेली-बदायूं रोड पर बुधवार देर रात कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रैहपुर निवासी रामकिशोर (45) और रुकुम सिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई। कस्तूरी और धर्मपाल घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर का चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर उसे बेचने देवचरा मंडी जा रहे थे। जैसे ही वह बरेली-बदायूं हाईवे पर खेड़ा गांव के पास पहुंचे पीछे से आ रहे कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही निजी अस्पताल की एंबुलेंस सभी को लेकर बरेली चली गई। जांच के बाद डॉक्टर ने रामकिशोर और रुकुम सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। रामकिशोर के बेटे राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कैंटर को थाने में खड़ा कराया है। रामकिशोर के परिवार में पत्नी मीना के अलावा चार बेटे और चार बेटियां हैं। वहीं रुकुम सिंह के परिवार में पत्नी सरिता के अलावा बेटी अंजलि और बेटा अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed