{"_id":"605a400a8ebc3ec89979787f","slug":"for-samples-of-mustard-oil-and-vegetable-ghee-the-stock-also-sizzles-bareilly-news-bly441653763","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों के तेल और वनस्पति घी के सैंपल लिए, स्टॉक भी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों के तेल और वनस्पति घी के सैंपल लिए, स्टॉक भी सीज
विज्ञापन
नमूने सील करती एफएसडीए की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एफएसडीए की टीम ने रुचि सोया और महाकोष की फैक्टरी पर मारा छापा
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में मिठाई और किराना की दुकानों पर भी छापे
बरेली। एफएसडीए की टीमों ने मंगलवार को भी छापा मारने का अभियान जारी रखते हुए महाकोष और रुचि सोया ब्रांड के वनस्पति घी और सरसों के तेल के नमूने भरने के बाद लाखों का स्टॉक सीज कर दिया। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में मिठाई और किराना की दुकानों पर भी छापे मारकर नमूने भरे गए।
एफएसडीए की टीमों ने मंगलवार को कंथरी से रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नकटिया से रुचि नेप्च्यून वनस्पति, महाकोष वनस्पति और सरसों तेल का एक-एक नमूना लिया। इसके साथ नेप्च्यून वनस्पति की 58 पेटी और महाकोष सरसों तेल के 115 टिन का स्टॉक सीज कर दिया। इसके अलावा शेरगढ़ के लालाराम राठौर किराना स्टोर से राइस ब्रान ऑयल का एक नमूना, बहेड़ी की अरविंद चक्की से सरसों के तेल का नमूना, राठौर बहेड़ी के मानपुर में किराना स्टोर से ब्लेंडेड एडिबल ऑयल और रंगीन कचरी का नमूना लिया। यहां 110 किलो रंगीन कचरी को सीज भी कर दिया गया।
विज्ञापन
रिछा (बहेड़ी) के मुस्कान किराना स्टोर से भी रंगीन कचरी का एक नमूना लेकर करीब 80 किलो रंगीन कचरी को सीज कर दिया गया। ईंटजागीर (नवाबगंज) के गणपति स्वीट्स के कारखाने से सोनपापड़ी, बर्फी, दूध की लौज और मिल्क केक का एक-एक नमूना लिया गया। नवाबगंज के बिजौरिया रोड पर विपिन किराना स्टोर से मैदा का नमूना लेकर 269 किलो मैदा सीज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दुकानों पर छापा कार्रवाई कर नमूने लिए गए हैं और स्टाक सीज कर दिया गया है। नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। मिलावट की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी। -धर्मराज मिश्रा, जिला अभिहित अधिकारी
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में मिठाई और किराना की दुकानों पर भी छापे बरेली। एफएसडीए की टीमों ने मंगलवार को भी छापा मारने का अभियान जारी रखते हुए महाकोष और रुचि सोया ब्रांड के वनस्पति घी और सरसों के तेल के नमूने भरने के बाद लाखों का स्टॉक सीज कर दिया। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में मिठाई और किराना की दुकानों पर भी छापे मारकर नमूने भरे गए।