फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Football club defeated the Hart hostels

फुटबॉल हॉस्टल ने हार्ट क्लब को हराया

Wed, 27 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 27 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
 Football club defeated the Hart hostels
पऊफुटबाल
डोरी लाल अग्रवाल स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग शुरू हो गई है। पहले मैच में फुटबॉल हास्टल की टीम ने हार्ट क्लब को मात दी।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग में मंगलवार को पहला मैच खेला गया। फुटबॉल हास्टल टीम में स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं हार्ट क्लब में सीबीगंज के स्थानीय खिलाड़ी शामिल हैं। हास्टल की टीम में आठ नेशनल खिलाड़ी भी हैं। इनके सामने हार्ट क्लब के खिलाड़ी नहीं टिक सके। हास्टल की ओर से मो. आरिफ ने नौवें मिनट में गोल कर खाता खोला। इसके बाद गोल की झड़ी लग गई। आनंद पाल ने एक, अशोक कुमार ने एक, रजत पाल ने तीन, अब्दुला ने एक, अभिषेक सैन ने एक और सूर्यवली यादव ने दो गोल किये। इस मौके पर मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के सुनित मोना उपस्थित रहे। साथ में अशोक वादवानी, वेद दुग्गल, आरएसओ मुद्रिका पाठक, फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिंसन, अमर जीत सिंह, मनोज शर्मा, सुभाष वर्मा, केके पांडेय, लवी रॉबिंसन, सुरेंद्र श्रोतिया, शमीम अहमद, ओपी कोहली शामिल रहे। रेफरी डेविड मैसन, नाजिर सिद्दीकी, चंदर, महेश रहे। 
आज के मैच
यूथ क्लब व पीएसी ब्वायज
लव एकेडमी व मैथोडिस्ट क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed