फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fogging claims fall flat; over 300 malaria cases reported.

Bareilly News: फॉगिंग का दावे धड़ाम, मलेरिया के 300 से अधिक मामले

Sun, 23 Aug 2026 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fogging claims fall flat; over 300 malaria cases reported.
बरेली। बारिश में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ जिले में मलेरिया के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक 300 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इससे नगर निगम की फॉगिंग के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

बीते वर्षों में सुभाषनगर, सीबीगंज, गणेशनगर, पुराना शहर समेत कई इलाकों में बुखार का प्रकोप था। इसके बावजूद इन संवेदनशील इलाकों में मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण की कवायद नहीं की गई। बारिश के बाद गलियों, नालियों और जलभराव वाले स्थानों पर मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन फॉगिंग अभियान का असर दिखाई नहीं दे रहा। शहर के कई मोहल्लों में लोगों को फॉगिंग टीम के पहुंचने की जानकारी तक नहीं है। उन्होंने फॉगिंग की सूचना सार्वजनिक करने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्लों में घरों के अलावा सरकारी विभागों में भी फॉगिंग एकाध बार ही हुई। हालत यह है कि तीन सौ बेड अस्पताल में निगम ने झाडियां कटवाईं पर उसे हटाना ही भूल गए। रोकथाम की गतिविधियां अगर कागजों तक सीमित रहीं तो मरीजों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नियमित अंतराल पर वार्डों में फॉगिंग कराई जा रही है। अगर कहीं ज्यादा दिक्कत है तो वहां फाॅगिंग कराई जाएगी। जलनिकासी की भी व्यवस्था कराएंगे। - डॉ. भानु प्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed