फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fog remained till noon, today it is likely to rain

सुबह से दोपहर तक छाया रहा कोहरा, आज बूंदाबांदी होने के आसार

Thu, 03 Feb 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fog remained till noon, today it is likely to rain
शाहजहांपुर में बुधवार की सुबह हाईवे पर छाया कोहरा के दौरान लाइट जलाकर निकलते वाहन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मंगलवार शाम तक शीतलहर चलने के बाद वायुदाब में कमी आने पर हवा के वेग में कमी आई, लेकिन इसी के साथ बादल छाने लगे। बुधवार को सुबह तक आसमान को बादलों ने चौतरफा घेर लिया। साथ ही सूर्योदय के दौरान सूरज के ताप ने दबाव बनाया तो ऊंचाई पर छाई कोहरा की गाढ़ी धुंध नीचे उतरने लगी। इससे दृश्यता में कमी आने के साथ ठिठुरन बढ़ी तो जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा।
विज्ञापन

हालांकि, रात मेें बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान 0.2 प्रतिशत बढ़कर 7.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में हल्की धूप निकली तो अधिकतम तापमान भी 0.2 डिग्री बढ़कर 18.7 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन तापमान में मामूली बढ़ोतरी सर्दी के आगे पस्त रही। बीते दिन सुबह बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से 12 अंक नीचे चले जाने से दोपहर तक बादल छाए रहे। बाद मेें वायुदाब बढ़ने पर उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की गति बढ़ी तो धूप निकलने से वातावरण में आर्द्रता 92 से घटकर 78 प्रतिशत रह गई।
विज्ञापन

आधी रात के बाद बैरोमीटर में फिर विचलन पैदा हुआ। वायुदाब घटा तो बादलों ने आसमान की घेराबंदी रोक ली। सर्दी बढ़ाने में बाकी कसर वाष्प में बदलकर हवा में घुली आर्द्रता ने कोहरा बनकर पूरी कर दी। सुबह दस बजे तक इतनी धुंध छाई रही कि सड़कों पर वाहन चालक हेड लाइटें जलाकर निकले। साप्ताहिक बंदी के दिन बहादुरगंज मार्केट में फुटपाथों पर सजने वाले बुध बाजार में सस्ता सामान खरीदने वालों की भीड़ सुबह से उमड़ने लगती है, लेकिन आज लोग खरीदारी को दोपहर बाद तभी निकले, जब धूप ने थोड़ी गरमाहट बिखेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार बीते दो सप्ताह से रात से सुबह तक निरंतर कोहरा छाने के साथ दिन में हल्की धूप भी निकल रही है। इसीलिए धूप से आर्द्रता में जितनी कमी आती है, वह अगले दिन सुबह कोहरा के तौर पर दिख रही है। उनका कहना है कि शाम को वायुदाब में हुई वृद्धि के बावजूद बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा छाया रहेगा और बादल छाए रहने से बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed