फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   flyover will be built at the Sau Phuta intersection in Bareilly

Bareilly News: सौ फुटा तिराहे पर बनेगा फ्लाईओवर, शहरवासियों को जाम से मिलेगी मुक्ति; शासन ने मांगा प्रस्ताव

Sun, 26 Oct 2025 11:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 11:43 AM IST
सार

बरेली को एक और फ्लाईओवर की सौगात मिल सकती है। बरेली-पीलीभीत मार्ग के सौ फुटा टी प्वाइंट पर यह फ्लाईओवर प्रस्तावित है। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार की पैरवी पर शासन ने इसका विस्तृत प्रस्ताव मांगा है। 

विज्ञापन
flyover will be built at the Sau Phuta intersection in Bareilly
सौ फुटा तिराहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-पीलीभीत मार्ग पर 646.80 मीटर लंबा फोर लेन फ्लाईओवर (पुल) बनेगा। सौ फुटा तिराहे पर बनने वाले इस पुल से पीलीभीत रोड पर आने-जाने वाले वाहनों को जाम से मुक्ति मिलेगी। राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार की पैरवी पर शासन ने इसका विस्तृत प्रस्ताव मांगा है। पहली सूची में ही इस पुल के निर्माण को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


प्रदेश के वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार की पैरवी पर प्रारंभिक सर्वेक्षण हुआ। इसके बाद 67 करोड़ रुपये अनुमानित लागत मानते हुए सेतु निगम ने अपनी वार्षिक कार्ययोजना में पुल को शामिल किया था। राज्य सरकार ने यूपी के विभिन्न जिलों की कार्ययोजना में शामिल किए गए तमाम पुलों में से 40 के निर्माण को प्राथमिकता में लिया है। इसमें बरेली का यह पुल भी शामिल है। अभी विस्तृत सर्वेक्षण के साथ इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


ऐसा होगा स्वरूप
सेटेलाइट से पीलीभीत की ओर जाने वाली सड़क पर सौ फुटा टी प्वाइंट पर यह पुल प्रस्तावित है, ताकि पीलीभीत की तरफ जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से गुजर जाएं। सौ फुटा रोड पर जाने-आने वाले वाहनों के लिए दोनों तरफ सर्विस रोड बनाई जाएगी। जब पीलीभीत वाला ट्रैफिक फ्लाईओवर से गुजर जाएगा तो नीचे वाहनों की संख्या कम होगी और सुरक्षित सफर सुनिश्चित हो सकेगा। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि यातायात को रफ्तार देने के लिए फ्लाईओवर महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं सेतु निगम और शासन के अधिकारियों से बात कर पुल के निर्माण के लिए पैरवी करूंगा। भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पुल जरूरी है। इसलिए मैंने इसका सर्वेक्षण कराया था। अब स्वीकृति जारी होनी है। - डॉ. अरुण कुमार, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए चौराहों का होगा अध्ययन
बढ़ते ट्रैफिक के बीच सुरक्षित सफर के लिए नगर निगम शहर के चौराहों का निजी फर्म से अध्ययन कराएगा। इसकी रिपोर्ट अगले माह आएगी। इसके तीन महीने बाद काम शुरू होगा। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि नौ चौराहों को अध्ययन के लिए चुना गया है। रिपोर्ट आने के बाद भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए काम कराए जाएंगे।

पुल बनने से मिलेगी राहत, तेज होगा विकास
बन्नूवालनगर के ट्रांसपोर्टर ने बताया कि सौ फुटा टी प्वॉइंट के आसपास बरेली-पीलीभीत मार्ग पर कई बरातघर हैं। यहां दिन में कई बार जाम लगता है। पुल बनने से आवागमन सुचारु होगा। विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

व्यापारी अनीस नरूला ने बताया कि वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फ्लाईओवर की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। अब इसमें और देरी न की जाए। जल्दी से जल्दी पुल का निर्माण शुरू कराया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed