फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five years imprisonment and Rs 11,000 fine for kidnapping a girl

Bareilly News: युवती के अपहरण के दोषी को पांच साल की कैद, 11 हजार रुपये जुर्माना

Fri, 20 Mar 2026 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment and Rs 11,000 fine for kidnapping a girl
बरेली। स्पेशल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट अशोक कुमार यादव ने युवती के अपहरण के दोषी अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव गैनी निवासी अनिल को बृहस्पतिवार को पांच साल की कैद और 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। हालांकि, उसको दुष्कर्म के आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 10 जनवरी 2019 को अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि रिश्तेदार के जरिये उसकी अनिल से जान-पहचान हुई थी। अनिल ने रेलवे में अच्छी जान-पहचान की बात कही। रिश्तेदार के कहने पर वह सात जनवरी को अनिल से मिलने बरेली आया। अनिल ने उसकी बेटी की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। बरेली जंक्शन पर उसकी बेटी से फॉर्म भरवाया और कहा कि अब उसका इज्जतनगर रेलवे अस्पताल में मेडिकल होगा।
विज्ञापन

वह बेटी के साथ इज्जतनगर रेलवे अस्पताल पहुंचा। वहां अनिल उसकी बेटी को एक कमरे में ले गया और वहां से दोनों लापता हो गए। अनिल ने उसकी बेटी का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने सात गवाह पेश किए। अभियोजन पक्ष दुष्कर्म के आरोप साबित करने में नाकाम रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed