फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five vehicles collided in fog on the big bypass

कोहरे में बड़ा बाईपास पर पांच वाहन टकराए

Wed, 13 Jan 2016 02:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 13 Jan 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कई दिनों बाद मंगलवार को कोहरे ने असर दिखाया तो बड़ा बाईपास पर फिर बड़ा हादसा होते-होते बचा। सुबह ही पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोग घायल हो गए। हाईवे पर एक घंटे से ज्यादा समय तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

मेरठ के गौरव कुमार सुबह आठ बजे कार से बड़ा बाईपास से गुजर रहे थे। भोजीपुरा क्षेत्र के बिलवां के पास रुद्रपुर की तरफ से आ रहा ट्रक का चेचिस लखनऊ की तरफ जाने के लिए हाईवे पर चढ़ा तो कार से टकरा गया। पीछे आ रही दिल्ली के सरिता विहार निवासी डॉ. रश्मि की कार भी गौरव की कार से टकरा गई। इसके पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक कार को बचाने के चक्कर में दूसरे ट्रक से भिड़ गया। वाहनों की रफ्तार कम थी इसलिए बड़ा हादसा बच गया। वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कार सवार गौरव और रश्मि को मामूली चोट आई हैं। हालांकि बाद में उन्हें प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जैसे-तैसे जाम खुलवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed