{"_id":"5a1c78244f1c1bc9678be7af","slug":"five-trains-including-rajlari-were-trapped-by-engine-fencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का इंजन फेल, राज्यरानी सहित पांच ट्रेन फंसीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का इंजन फेल, राज्यरानी सहित पांच ट्रेन फंसीं
बरेली।
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से मुरादाबाद जाने वाली अप लाइन पर सोमवार सुबह आठ बजे सीबीगंज के पास मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। लोको पायलट ने तकनीकी खराबी की जानकारी मुरादाबाद कंट्रोल को दी। ट्रैक पर मालगाड़ी के खड़ी होने से राज्यरानी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस और जनसाधारण एक्सप्रेस को अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ा कराया गया। बरेली जंक्शन से तकनीकी टीम ने पहुंचकर इंजन ठीक करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद जंक्शन यार्ड से इंजन भेजकर मालगाड़ी को सुबह करीब 9.30 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से पांच ट्रेनें लेट पहुंचीं। मालगाड़ी के इंजन में खराबी की रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल कार्यालय भेजी जाएगी।
भिटौरा में चटकी मिली पटरी
फतेहगंज पश्चिमी में भिटौरा के पास डाउन लाइन पर पटरी चटकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बरेली जंक्शन कंट्रोल रूम से सूचना जारी होने के बाद इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक पर किमी संख्या 1323/01 से किमी संख्या 1323/03 के बीच पटरी में बड़ा गैप मिला। इसके बाद मरम्मत कार्य कराए जाने के बाद ट्रेनों को 30 किमी प्रति घंटा की गति बाध्यता के साथ गुजारा गया। हालांकि, इस घटना से ट्रेनों के प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली।
रसुइया पर पटरी के ज्वाइंट बदले
इंजीनियरिंग विभाग ने जंक्शन से रसुइया के बीच रेल पटरी पर ज्वाइंट बदलने का काम शुरू कराया। पूर्वाह्न 10.40 बजे काम शुरू होने के बाद तीन घंटे मरम्मत चली। लखनऊ-बरेली के बीच ट्रेनों को 30 किमी प्रति घंटे की गति बाध्यता के साथ गुजारा गया। डाउन लाइन पर चले मरम्मत कार्य की वजह से ट्रेनों की टाइमिंग प्रभावित हुई। मरम्मत कार्य किमी संख्या 1302/30 से किमी संख्या 1302/20 के बीच हुआ। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को भी ट्रैक पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
चौबीस घंटा लेट अमरनाथ निरस्त
बरेली। डाउन लाइन की अमरनाथ 26 घंटा देरी से चलने के कारण मंगलवार को बरेली पहुंचेगी। वहीं अप लाइन की अमरनाथ एक्सप्रेस की टाइमिंग सुधारने के लिए रेलवे बोर्ड ने सोमवार को इसे रद्द कर दिया। अब यह ट्रेन मंगलवार को चलाई जाएगी। वहीं, ट्रैक पर घने कोहरे की वजह से सोमवार को जननायक एक्सप्रेस 18 घंटे, कुंभ सुपरफास्ट दस घंटे, गोरखपुर अमृतसर एक्सप्रेस दस घंटे, अमृतसर से चली गरीबरथ आठ घंटे सहित दर्जनों ट्रेनें लेट चलीं।