ग्रेटर बरेली आवासीय योजना: पांच हजार लोग ले सकेंगे प्लॉट, कॉलोनी के बीच में विकसित की जाएगी झील
अल्ट्रा मॉडर्न सिटी की तर्ज पर ग्रेटर बरेली आवासीय योजना विकसित की जा रही है। इसमें आवासीय और व्यावसायिक भूखंड मिलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ग्रेटर बरेली कॉलोनी 238 हेक्टेयर में विकसित की जा रही है। इस कॉलोनी में 13 सेक्टर होंगे। इसमें 5,000 लोग भू-खंड खरीद सकेंगे। कॉलोनी के बीच में झील विकसित की जाएगी। स्थानीय लोगों के अलावा सप्त नाथ मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी इस प्राकृतिक नजारे का आनंद ले सकेंगे।
अल्ट्रा मॉडर्न सिटी की तर्ज पर ग्रेटर बरेली आवासीय योजना विकसित की जा रही है। इसमें आवासीय और व्यावसायिक भूखंड मिलेंगे। कॉलोनी की बसावट के साथ ही आसपास का क्षेत्र विकसित हो जाएगा। इस हाईटेक कॉलोनी में झील के आसपास के क्षेत्र में शानदार पिकनिक स्पॉट बनेगा। झील के किनारे टहलने के लिए पैदल पथ बनाया जाएगा। सुगंधित फूलों के साथ ही छायादार पौधे भी रोपे जाएंगे।
ये भी पढ़ें- बरेली में नौवीं महिला की मौत: वारदात का फिर वही तरीका, खेत में पड़ी मिली लाश, साड़ी से कसा गया गला
ये सुविधाएं भी होंगी
योजना के तहत व्यावसायिक भूखंडों पर सेवा क्षेत्र को वरीयता दी जाएगी। शोरूम, दुकानों के अलावा खानपान के लिए रेस्टोरेंट खुल सकेंगे। साइकिल ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, हाईवे की ओर ढाबा व कैफेटेरिया होगा। जॉगिंग ट्रैक के साथ रेजिडेंशियल एन्क्लेव बनेगा। कॉलोनी का सेंट्रल पार्क चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। योग केंद्र भी बनाया जाएगा।
बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि नया साल शहरवासियों के लिए सौगात लेकर आ रहा है। ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। शहर के लिए एक अति आधुनिक सुविधाओं वाली हाईटेक कॉलोनी विकसित की जाएगी।