{"_id":"614398568ebc3eb2691a7449","slug":"first-left-studies-then-home-but-the-chase-did-not-leave-the-fame-now-the-kidnapping-attempt-bareilly-news-bly459799368","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पढ़ाई छोड़ी फिर घर, पर शोहदे से नहीं छूटा पीछा, अब की अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पढ़ाई छोड़ी फिर घर, पर शोहदे से नहीं छूटा पीछा, अब की अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचाने की कोशिश कर रही मां पर चलाई गोली, आरोपी समेत तीन पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
छात्रा को बदनाम करने के लिए पिछले दिनों चढ़ गया था बीएसएनएल टॉवर पर
आंवला। बीफार्मा की छात्रा से जबरन शादी की जिद में पिछले दिनों बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़े युवक भुर्जी टोला निवासी रोहित यादव ने मंगलवार रात घर में घुसकर उसे उठा ले जाने की कोशिश की। उसकी मां ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उन पर गोली चला दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रोहित को गिरफ्तार कर लिया।
रोहित यादव की आए दिन छेड़खानी और धमकियों से डरी छात्रा पहले ही पढ़ाई छोड़ चुकी है। हाल ही में रोहित की धमकियों से डरे परिवार ने अपना मकान भी छोड़ दिया और अब कस्बे में ही दूसरी जगह किराए के मकान में रह रहा है। इसके बावजूद 14 सितंबर की रात रोहित अपने दो साथियों के साथ वहां भी पहुंच गया और उनकी बेटी को जबरन खींचकर ले जाने की कोशिश की। वह बेटी को बचाने पहुंचीं तो रोहित ने तमंचे से उनके ऊपर फायर कर दिया, हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी। आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
छात्रा की मां के मुताबिक उनकी बेटी बीफार्मा का कोर्स कर रही है। कस्बे के ही मोहल्ला भुर्जी टोला में रहने वाला रोहित यादव आए दिन रास्ते में काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। गन्ने का जूस बेचने वाला रोहित छह सितंबर को उनकी बेटी को बदनाम करने के लिए जहर की शीशी और चाकू लेकर बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ गया था और उससे शादी न कराने पर खुदकुशी की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में उसके खिलाफ सिर्फ आत्महत्या की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की लिहाजा वह अगले ही दिन जमानत पर छूट गया। इसके बाद वह फिर उनकी बेटी के पीछे पड़ गया और उसे उठा ले जाने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहदे ने बंद करा दी छात्रा की पढ़ाई
परिवार वालों ने बताया कि रोहित के डर से उनकी बेटी ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। वह काफी डरी हुई है। वह कॉलेज या कोचिंग जाती थी तो आरोपी रोहित उसे रास्ते में उसे घेर लेता था और उस पर शादी करने का दबाव डालते हुए धमकाता था। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भी भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की पुलिस हर तरह से सहायता करेगी।
विज्ञापन
छात्रा को बदनाम करने के लिए पिछले दिनों चढ़ गया था बीएसएनएल टॉवर पर आंवला। बीफार्मा की छात्रा से जबरन शादी की जिद में पिछले दिनों बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़े युवक भुर्जी टोला निवासी रोहित यादव ने मंगलवार रात घर में घुसकर उसे उठा ले जाने की कोशिश की। उसकी मां ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उन पर गोली चला दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रोहित को गिरफ्तार कर लिया।