फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fireworks

दिवाली कर लो.. फिर हटा लेना शहर से आतिशबाजी की दुकानें

Sat, 12 Oct 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
fireworks
बरेली। सौफुटा रोड और मिनी बाईपास पर आबादी के दायरे र्में आइं आतिशबाजी की 33 स्थायी दुकानों को दिवाली बाद नई जगह शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए सर्वे के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी की ओर से दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि भविष्य में यहां आतिशबाजी व्यवसाय खतरनाक हो सकता है। लिहाजा वे अपनी दुकानें 45 दिन के भीतर शहर के बाहरी हिस्से में सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर लें। ऐसा न होने पर दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा की ओर से जारी पत्र डीएम और एसएसपी समेत कई अधिकारियों के पास पहुंचा है। इसमें शहर की सभी स्थायी आतिशबाजी की दुकानों को नोटिस जारी करने के बारे में जानकारी दी गई है। बताया है कि दुकानों के पास आबादी क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। इसलिए प्रशासन ने इन्हें हटाने का निर्णय लिया है। कारोबारी अपनी दुकानों के लिए ऐसा इलाका चुन लें जहां भविष्य में भी धंधा बिना दिक्कत चला सकें। सीएफओ ने दुकानदारों से अपेक्षा की है कि वे डेढ़ महीने में अपनी दुकानों का नया स्थान चयनित कर उन्हें बताएं। प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम चेकिंग करके मानकों को परखेगी। इसके बाद निर्माण की अनुमति दी जाएगी। दुकानों का निर्माण मानक के मुताबिक मजबूती से कराएं। दुकान भूतल पर ही होनी चाहिए। दुकान के पास कोई स्कूल, अस्पताल, पेट्रोल पंप, वृद्धाश्रम, धर्मस्थल, ईट भट्ठा नहीं होना चाहिए। आतिशबाजी की दो दुकानों के बीच दूरी भी कम से कम 15 मीटर होनी चाहिए। रास्ता भी इतना चौड़ा होना चाहिए, जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ी आसानी से आ जा सके।
विज्ञापन

- आतिशबाजी की दुकानें शिफ्ट करने में काफी समय लग सकता है, इसलिए दिवाली पर यहीं व्यवसाय करने की मोहलत दे दी गई है। नए स्थानों पर चयनित दुकानों को निरीक्षण के बाद ही स्वीकृति दी जाएगी। कारोबारी सुरक्षित स्थानों पर दुकानें या जगह देख भी रहे हैं। - चंद्रमोहन शर्मा, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed