{"_id":"6a3c2e4cb2e2f76f6005ec39","slug":"fire-safety-inspection-irregularities-found-no-action-taken-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103183-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन सुरक्षा जांच: अनियमितताएं मिलीं, कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन सुरक्षा जांच: अनियमितताएं मिलीं, कार्रवाई नहीं
Thu, 25 Jun 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद फरीदपुर में आग से बचाव के इंतजामों की जांच हुई। एसडीएम रामजनम यादव की उपस्थिति में अग्निशमन विभाग ने बुधवार को कई शिक्षण संस्थानों और कारखानों का निरीक्षण किया। इस जांच में कई स्थानों पर सुरक्षा संबंधी अनियमितताएं सामने आईं लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लोटस संस्थान में आग बुझाने के पाइपलाइन जर्जर मिले। वहां सुरक्षा के चालू इंतजाम मौजूद नहीं थे। कई कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण समाप्त हो चुका था। उनके पास फायर एनओसी भी नहीं थी और आग बुझाने के कोई प्रबंध नहीं थे।
दूसरी मंजिल पर चल रहे कोचिंग सेंटरों से उतरने के लिए आपातकालीन निकास भी नहीं मिले। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह के प्लाजा परिसर में भी अग्निशमन सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। कुंवर प्लाजा के शोरूम के पास भी फायर एनओसी नहीं पाई गई। थाने के सामने स्थित एवरेस्ट कोचिंग सेंटर में भी सुरक्षा व्यवस्था और पंजीकरण खत्म पाया गया। फ्यूचर विश्वविद्यालय और अशोका फोम कारखाना में हालांकि सुरक्षा इंतजाम पुख्ता मिले।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की टीम ने अनियमितताएं मिलने के बावजूद कोई सीलिंग कार्रवाई नहीं की। उन्होंने केवल कोचिंग सेंटर संचालकों को हिदायत देकर छोड़ दिया।