{"_id":"68f7f034cfc80c1e5501f93e","slug":"fire-breaks-out-at-sanmica-factory-on-diwali-causing-damage-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105203-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिवाली पर सनमाइका फैक्टरी में लगी आग, नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिवाली पर सनमाइका फैक्टरी में लगी आग, नुकसान
विज्ञापन
इंसुलेटर फटने से लगी झोपड़ी मे आग टाला बड़ा हादसाभमोरा,
फरीदपुर। नवादावन गांव स्थित किर्धा सनमाइका की फैक्टरी में सोमवार रात आग लग गई। इससे सनमाइका सहित मशीनें, लोडर वाहन व बिजली की वायरिंग सहित अन्य सामान व उपकरण जल गए। लोगों के अनुसार फैक्टरी में लगी आग बुझाने के इंतजाम नाकाफी थे।
किर्धा सनमाइका फैक्ट्री के प्रबंधन के सदस्यों ने बताया कि दीपावली के कारण फैक्टरी की छुट्टी थी। सोमवार रात फैक्टरी में गार्ड मौजूद थे। रात में करीब दो बजे फैक्टरी के पिछले हिस्से में आग लग गई। उधर कई मशीनें लगी हुई थीं। बिजली की वायरिंग सहित लोडर वाहन भी खड़े थे। आग इतनी भयानक हो गई की फैक्टरी के फायर सेफ्टी इंतजाम काम नहीं कर सके। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर आ गईं। उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इससे एक करोड़ से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। फरीदपुर फायर स्टेशन प्रभारी सचिन ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। संवाद
--
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में पटाखे की चिंगारी से लगी आग
बहेड़ी। इलेक्ट्रॉनिक दुकान में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने लगीं। सूचना के बाद पहुंची दमकल गाड़ी ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया, तब तक दुकान के अंदर रखा इलेक्ट्रॉनिक का सामान जल गया। लोगों ने बताया कि मोहल्ला लोधीपुर में अंबिका भारद्वाज इलेक्ट्रॉनिक नाम से दुकान है। दिवाली के दिन यह हादसा हुआ। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। राजस्व विभाग की टीम ने भी मौका मुआयना किया है। फायर स्टेशन प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
--
शाॅर्ट-सर्किट से घर के कमरे में लगी आग, ढाई लाख के सामान जले
भुता। थाना क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ा में एक युवक के घर में बिजली बोर्ड में शॉर्ट-सर्किट हो गई। इससे 20 हजार नकद सहित ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्राम खाई खेड़ा निवासी नरोत्तम सिंह ने बताया कि घर के कमरे में बिजली बोर्ड से शॉर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। शोर मचने पर ग्रामीणों ने आकर आग पर जैसे-तैसे काबू पाया, तब तक कमरे में रखा कीमती कपड़े व अन्य घरेलू सामान, बेड में रखें रुपये व बेड भी जल गया। संवाद
--
इंसुलेटर फटने से लगी झोंपड़ी मे आग, हादसा बचा
भमोरा। मंगलवार सुबह परिवार सो कर उठा ही था कि घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार विद्युत लाइन का इंसुलेटर फट जाने से झोंपड़ी में आग लग गई। गनीमत रही कि झोपड़ी में कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्राम मझारा निवासी रामगोपाल कश्यप ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:15 बजे घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार विद्युत लाइन के खंभे का इंसुलेटर फटने से उठी चिंगारी से झोंपड़ी में आग लग गई। जेई विद्युत उपखंड भमोरा विजय कुमार ने बताया कि मुझे घटना की जानकारी नहीं है। पता करके बताऊंगा। संवाद