{"_id":"6192bb0034d63f64d365ec2d","slug":"fire-accident-bareilly-news-bly466260181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल रोड पर कपड़ों की दुकान में आग से लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल रोड पर कपड़ों की दुकान में आग से लाखों का सामान जला
विज्ञापन
नैनीताल रोड पर दुकान में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नैनीताल रोड पर हवाईअड्डा के पास सोमवार शाम तौफीक उर्फ भूरे खां की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। तौफीक ने पड़ोसी दुकानदारों पर रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने बैरियर वन चौकी पर तहरीर दी है।
तौफीक ने बताया कि वह सीबीगंज के गांव गोविंदापुर में रहते हैं और नैनीताल रोड पर हवाईअड्डा के पास उनकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। सोमवार को वह घर पर थे और भांजा शिकारपुर चौधरी निवासी आशिक दुकान पर बैठा था। शाम करीब सात बजे दुकान बंद करके वह खाना खाने घर चला गया। कुछ ही देर बाद उनकी दुकान में आग लग गई लेकिन उन्हें इसकी सूचना 15 मिनट बाद दी गई।
वे लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी लेकिन उन लोगों के पहुंचने तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। तौफीक का कहना है कि कुछ दिन पहले पड़ोसी दुकानदारों से उनका झगड़ा हुआ था। इसकी रंजिश के चलते ही दुकान में आग लगाई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ बैरियर वन चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो