फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR on the purchase center in-charge for weighing paddy at SP leader's rice mill

सपा नेता की राइस मिल पर धान तुलवाने वाले क्रय केंद्र प्रभारी पर एफआईआर

Wed, 15 Dec 2021 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
FIR on the purchase center in-charge for weighing paddy at SP leader's rice mill
रिपोर्ट दर्ज कराते अधिकारी।
अपर जिला सहकारी अधिकारी और यूपीएसएस के प्रबंधक ने मौके पर जांच के बाद थाना भुता में दी तहरीर
विज्ञापन

बुधौली क्रय केंद्र पर जांच के दौरान खरीद का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया प्रभारी
वायरल हुआ था वीडियो, मिल में 17 सौ के रेट में खरीदा जा रहा था धान
फरीदपुर। किसानों को भुता में सपा नेता की राइस मिल पर भेजकर 1700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की तौल कराने के मामले में साधन सहकारी समिति के बुधौली क्रय केंद्र प्रभारी नरेंद्र सिंह पर एफआईआर दर्ज हो गई। मंगलवार को पहले पहुंचे अफसरों ने क्रय केंद्र पर जांच की जिसमें आरोपों की पुष्टि के बाद थाना भुता में केंद्र प्रभारी के खिलाफ तहरीर दे दी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार सुबह अपर जिला सहकारी अधिकारी उमेश तिवारी और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी श्याम प्रसाद द्विवेदी ने बुधौली क्रय केंद्र पर जांच की। इस दौरान अफसरों को केंद्र पर कोई अभिलेख नहीं मिला। सिर्फ ऑनलाइन क्रय पंजिका ही दिखाई गई। अफसरों ने वीडियो वायरल करने वाले किसान विनोद कुमार के बयान दर्ज किए। विनोद ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी ने उन्हें मिल पर धान डालने के बाद केंद्र पर आकर अंगूठा लगाने को कहा था। धान की तौल के बाद 17 सौ रुपये प्रति क्विंटल का रेट बताया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों की जांच में धान क्रय केंद्र पर तमाम अनियमितताएं सामने आई। क्रय नीति के विरुद्ध धान खरीद करना पाया गया। इसकी भी पुष्टि हुई कि केंद्र प्रभारी किसानों को कम मूल्य दे रहे थे। जांच में किसान की ओर से वायरल किया गया वीडियो भी सही पाया गया। इस पर अपर जिला सहकारी अधिकारी की ओर से केंद्र प्रभारी के खिलाफ थाना भुता में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि खटोली गांव में रहने वाले किसान रामगोपाल सिंह के बेटे विनोद एक दिसंबर को अपना धान लेकर बुधौली क्रय केंद्र पहुंचे थे। वहां केंद्र प्रभारी ने बारदाना न होने का बहाना बनाकर उन्हें भुता में सपा नेता की राइस मिल पर भेज दिया था। राइस मिल पर तौल कराने के बाद क्रय केंद्र पर अंगूठा लगाकर धान चढ़वाने को कहा गया। विनोद ने 83 क्विंटल 35 किलो धान की तौल राइस मिल पर करा दी। वहां उन्हें धर्मकांटे की रसीद दी गई जिस पर राइस मिलर ने 1700 रुपये प्रति क्विंटल धान का रेट लगाया। विनोद ने 1700 रुपये रेट लगाने का विरोध किया तो धान खराब बता दिया गया। इसके बाद विनोद ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मामला जानकारी में आने पर डिप्टी आरएमओ सुनील भारती ने एआर कोऑपरेटिव को सेंटर इंचार्ज पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अफसर फिर राइस मिल पर मेहरबान एफआईआर में जिक्र तक नहीं
सपा नेता की राइस मिल पर पिछले साल खाद्य मंत्री ने छापा मारकर अनियमितताएं पकड़ी थीं लेकिन फिर भी अफसर उसे कार्रवाई से बचा गए थे। इस बार फिर ऐसा ही हुआ। किसान का धान राइस मिल पर तुलने और राइस मिल के ही धर्मकांटे की रसीद भी होने के बावजूद अफसरों ने अपनी तहरीर में राइस मिल के नाम तक का जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed