{"_id":"62b0e358b56ec00fe3091b14","slug":"fir-on-maulana-taukeer-raza-bareilly-news-bly4889347123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमसी के महानगर और जिलाध्यक्ष पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमसी के महानगर और जिलाध्यक्ष पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला प्रशासन की ओर से सिर्फ 15 सौ लोगों के साथ प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने के बावजूद इस्लामिया ग्राउंड पर हजारों की भीड़ इकट्ठी किए जाने के मामले में इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के महानगर अध्यक्ष मखदूम बेग और जिलाध्यक्ष मोहम्मद फरहत के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
पैगंबर इस्लाम पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ आईएमसी ने जिला प्रशासन से सशर्त अनुमति लेकर रविवार को इस्लामिया ग्राउंड पर प्रदर्शन किया था। यौम-ए-दुरूद नाम से हुए इस प्रदर्शन में प्रशासन ने अधिकतम 15 सौ लोगों के शामिल होने की पाबंदी लगाई थी, लेकिन इसके बावजूद हजारों की तादाद में लोग इस्लामिया ग्राउंड पर इकट्ठे हुए थे।
इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि आईएमसी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद फरहत और महानगर अध्यक्ष मखदूूम बेग ने आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर के शांतिपूर्ण यौम-ए-दुरूद कार्यक्रम के लिए दोपहर तीन से पांच बजे तक की अनुमति मांगी गई थी। कई शर्तो के साथ इस कार्यक्र में 15 सौ लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद कार्यक्रम में दस हजार से भी ज्यादा लोगों ने भाग लिया और शर्तों का उल्लंघन भी किया।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आयोजकों पर धारा 144 में दिए गए उपबंधों के अधीन दी गई अनुमति का उल्लंघन करने के मामले में आईएमसी के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पर आईपीसी की धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।