फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR Lodged on three dead in illegal Manjha factory explosion case in Bareilly

बरेली विस्फोट मामला: मांझा बनाने के दौरान उड़े थे तीन लोगों के चीथड़े, अब मृतकों पर ही रिपोर्ट दर्ज; जांच शुरू

Sat, 08 Feb 2025 03:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 03:21 PM IST
सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में मांझा बनाने के दौरान हुए धमाके में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन सचेत हुआ है। मामले में जहां डीएम के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है, वहीं पुलिस ने भी विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
FIR Lodged on three dead in illegal Manjha factory explosion case in Bareilly
विस्फोट में हुई थी तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बाकरगंज में मांझा बनाने की अवैध फैक्टरी में हुए धमाके में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन की नींद टूटी है। शनिवार को किला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने अवैध रूप से विस्फोटक रखने और मांझा बनाने के आरोप में तीनों मृतकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीएम भी इस मामले की जांच करवा रहे हैं।

विज्ञापन


किला थाना प्रभारी ने बताया कि सात फरवरी को सुबह करीब 10 बजे उन्हें बाकरगंज मोहल्ले की ओर तेज धमाका होने की सूचना मिली। टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मांझा ठेकेदार अतीक रजा खान के घर में विस्फोट हुआ है। अंदर जाकर देखा तो चहारदीवारी से घिरे दो मंजिला मकान के आंगन में तीन व्यक्ति झुलसे व रक्तरंजित हालत में पड़े थे। इनमें से अतीक और फैजान की मौके पर मौत हो गई थी। घायल सरताज को जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। रिपोर्ट में आरोपी के तौर पर इन्हीं तीन मृतकों के नाम लिखे गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: तेज धमाका... 20 फुट दूर तक फैले लाशों के चीथड़े, बटोरने पड़े अंग; तीन किमी दूर तक सुनी गई ब्लास्ट की गूंज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने माना अवैध भंडारण और निर्माण
इंस्पेक्टर की ओर से कराई रिपोर्ट में मौके से फील्ड यूनिट के सहयोग से जुटाए गए साक्ष्यों का जिक्र है। बताया गया है कि अतीक रजा खान के मकान में बिना लाइसेंस के विस्फोटक का भंडारण किया गया था। उसका प्रयोग मांझा निर्माण में कर रहे थे। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884, 1908 व 3/4/5 के अलावा भारतीय न्याय संहिता की धाराएं भी लगाई गई हैं।

जागरूकता अभियान चलाएगी पुलिस
सीओ द्वितीय संदीप सिंह ने बताया कि किला थाना क्षेत्र में मांझा निर्माण में गंधक और पोटाश का प्रयोग रोकने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। वहां के लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही जांच करके क्षेत्र में मांझा निर्माण में गंधक और पोटाश का प्रयोग रोकेंगे। अगर मांझा निर्माण में गंधक और पोटाश का इस्तेमाल हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed