{"_id":"648a98c78f1628b4d50edda4","slug":"fir-filed-against-a-man-for-killing-the-puppy-in-bareilly-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिरफिरे ने पिल्ले को पीटकर मारा डाला, पशु क्रूरता एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिरफिरे ने पिल्ले को पीटकर मारा डाला, पशु क्रूरता एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज
Thu, 15 Jun 2023 10:21 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:21 AM IST
सार
बरेली में एक पिल्ले की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार रात एक युवक ने पिल्ले को पीट पीटकर मार डाला। आरोपी के खिलाफ पीपुल्स फॉर एनिमल के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में एक सिरफिरे ने पिल्ले को पीटकर मार डाला। घटना मंगलवार रात की है। बुधवार को प्रेमनगर थाने में आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों की सूचना पर वसंत सिनेमा के पास गिहार बस्ती में पहुंचे पीएफए (पीपुल्स फॉर एनिमल) के धीरज पाठक और विक्रांत यादव ने जब पिल्ले को देखा तो वह मर चुका था। पास में कुतिया भी पड़ी थी। उसे भी पीटा गया था।
विज्ञापन
मृत पिल्ले को लेकर पहुंचे थाने
धीरज और विक्रांत मृत पिल्ले को लेकर प्रेमनगर थाने पहुंचे। धीरज की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में इसी बस्ती के निवासी गोपाल के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सट्टेबाजों से यारी पड़ी भारी: दो चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी नपे, SSP प्रभाकर चौधरी ने की यह कार्रवाई
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि गोपाल कई बार कुत्तों और अन्य जानवरों पर हमला कर चुका है। इससे पहले भी कई कुत्तों के पैर और धड़ तोड़ चुका है। कोई विरोध करता है तो वह अभद्रता करने लगता है। मामला दर्ज होने के बाद से गोपाल फरार है।