फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR Filed against 33 accused for firing and triple murder case in bareilly

Bareilly Triple Murder: कटरी कांड में 18 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश

Thu, 12 Jan 2023 03:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 03:46 PM IST
सार

फरीदपुर क्षेत्र में बुधवार शाम को कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। कटरी कांड में मुख्य आरोपी सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान समेत 18 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
FIR Filed against 33 accused for firing and triple murder case in bareilly
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी और फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग व तीन हत्याओं के मामले में 18 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बुधवार शाम रामगंगा की कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो लोग सरदार परमवीर सिंह पक्ष के और एक सुरेश प्रधान पक्ष का था। परमवीर सिंह के फार्म हाउस मैनेजर खजांची लाल शर्मा की ओर से 18 लोगों को नामजद करते हुए करीब 15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन

यह था मामला 

रामगंगा पार गोविंदापुर गांव में करीब एक हजार बीघा भूमि पर खेती को लेकर विवाद रहता है। इसमें करीब पांच सौ बीघा जमीन परमवीर पक्ष अपनी बताता है। जबकि दो सौ बीघा पर जोत को लेकर दोनों गुटों में ज्यादा रस्साकशी है। इसी जमीन पर परमवीर गुट के लोग बुधवार को गन्ना कटान कर रहे थे। आरोप है कि तभी सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान रामगंगा में स्टीमर से करीब 25 असलहाधारी लोगों को लेकर आया और दोनों पक्षों में तकरार के बाद खेतों में ही फायरिंग शुरू हो गई। 

विज्ञापन


Bareilly News: कई घंटे चलीं गोलियां... तीन हत्याएं, पढ़ें- कटरी में हुए 'खूनी खेल' के पीछे की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग में परमवीर पक्ष के परमेंद्र व देवेंद्र की गोलियां लगने से मौत हो गई। इसके अलावा सुरेश गुट का गोलू मारा गया। परमवीर गुट के सुरेंद्र भी घायल हुआ तो फरार सुरेश प्रधान के भी घायल होने की बात बताई जा रही है। देर रात एडीजी पीसी मीना, आईजी डॉ. राकेश सिंह व एसएसपी अखिलेश चौरसिया समेत एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे थे। वहां अधिकारियों ने फोर्स के साथ आरोपियों की तलाश कराई था। इधर, गुरुवार को तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed