सरकारी दफ्तर में रंगरेलियां: क्लर्क पर रिपोर्ट दर्ज, थाने से मिली जमानत; महिला बोली- वीडियो में मैं नहीं
जलालाबाद नगर पालिका कार्यालय का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि उसे थाने से ही जमानत दे गई। पुलिस अब वीडियो वायरल करने वाले की जांच कर रही है।
विस्तार
शाहजहांपुर में जलालाबाद नगर पालिका कार्यालय में महिला सहकर्मी के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी बाबू गफ्फार खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने थाने से ही आरोपी को जमानत दे दी। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ भी जांच कराने की बात कही है।
एसएसआई सुधीश सिंह सिरोही की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो का उनके द्वारा अवलोकन किया गया। इसमें जलालाबाद के मोहल्ला नवीननगर निवासी पालिका के बाबू गफ्फार खां ऑफिस में महिलाकर्मी के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। पालिका ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए कुछ माह पुराने चार वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए थे।
ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
महिला ने कहा- वीडियो में वो नहीं है
मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने गफ्फार के साथ महिला को हिरासत में ले लिया था। इस मामले में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह के अलावा सीओ अजय कुमार ने पूछताछ के बाद देर रात गफ्फार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला को छोड़ दिया था। प्रकरण की जांच एसआई रघुवीर प्रसाद करेंगे। सूत्रों के मुताबिक महिला ने वीडियो में खुद के होने से इनकार किया है।
जलालाबाद नगर पालिका के चेयरमैन शकील अहमद ने बताया कि आरोपी बाबू को नोटिस जारी किया जा चुका है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के पीछे किसकी भूमिका रही।