{"_id":"69753af495f89960f801916e","slug":"fine-imposed-for-tobacco-consumption-in-public-place-bareilly-news-c-4-vns1074-813497-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू सेवन पर वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू सेवन पर वसूला जुर्माना
विज्ञापन
एनटीपीसी के तहत सात लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
बरेली। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत सचल दल ने सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू सेवन कर रहे सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। उनसे जुर्माना वसूला गया।
स्वास्थ्य विभाग के अपर शोध अधिकारी अजय पाल गंगवार के मुताबिक, उधमसिंह नगर निवासी पूरनलाल से 50 रुपये, बिधूलिया के अरविंद, फतेहगंज पश्चिमी के विनोद व ललितपुर विकास और रुकमपुर के उदय प्रकाश तंबाकू उत्पाद का सेवन करते मिले, उनसे 100-100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एक मिनारा मस्जिद के पान मसाला विक्रेता नितिन और बिनावर के पान विक्रेता अरुण से 200-200 रुपये जुर्माना वसूला गया।
एनटीपीसी नोडल डॉ. अमित कुमार के मुताबिक, कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग और पुलिस ने सहयोग किया। टीम में मुख्य खाद्य निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य एवं सुरक्षा निरीक्षक मेघ सिंह, चौकी इंचार्ज राहुल सिंह और डीईओ विपिन कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो