फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fight and firing for dancing on DJ, bride sends back baraat

Bareilly News: डीजे पर डांस के लिए मारपीट व फायरिंग, दुल्हन ने लौटाई बरात

Fri, 11 Jul 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fight and firing for dancing on DJ, bride sends back baraat
क्योलड़िया। डीजे पर डांस को लेकर हुई मारपीट के बाद दबंगों ने फायरिंग कर बरात में दहशत फैला दी। इस मामले में दुल्हन के भाई के दोस्त ने दूल्हे के बहनोई समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दूल्हा दुल्हन को लिए बिना ही अपने घर रवाना हो गया। हालांकि तहरीर वापस लेने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ।
विज्ञापन

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का रिश्ता थाना बीसलपुर, पीलीभीत के एक गांव निवासी युवक के साथ तय हुआ था। आठ जुलाई को दूल्हा बैंड बाजे के साथ बरात लेकर गांव पहुंचा। जयमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन अपने परिजनों के साथ डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच शराब के नशे में दूल्हे के बहनोई ने डीजे पर पहुंच कर दुल्हन और उनके परिजनों पर रुपये उड़ाने लगे। इससे नाराज दुल्हन के भाई ने विरोध किया तो ज्ञानी ने अपने सात-आठ अज्ञात साथियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसमें दुल्हन के भाई, मां समेत चार लोग घायल हो गए। बाद में दबंगों ने बरात में तमंचा से फायरिंग कर दहशत फैला दी। बाद में दबंग उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच शादी में पहुंचे किन्नरों के साथ भी मारपीट कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया। इस बीच दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन के भाई के दोस्त की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आरोपी दूल्हे के बहनोई समेत आठ अज्ञात लोगो की तलाश शुरू कर दी है। पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। समझौते में दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को चार लाख रुपये देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। जिन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। उनको लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
राजबलि सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed