{"_id":"64176a94f0d949a1c10a0e99","slug":"fifth-reminder-sent-to-colleges-bank-account-information-sought-bareilly-news-c-4-bly1005-99983-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कॉलेजों को भेजा पांचवां रिमाइंडर, बैंक खाते की मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कॉलेजों को भेजा पांचवां रिमाइंडर, बैंक खाते की मांगी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रदेश के 522 कॉलेजों की फीस वापस न करने के प्रकरण में शनिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पांचवां रिमाइंडर भेजा गया है। संबंधित कॉलेजों से खाता संबंधी सही जानकारियां देने के लिए कहा गया है। साथ ही, प्रमुख सचिव की ओर से मांगे गए फीस वापसी संबंधी जवाब कॉलेजों ने सही नहीं दिए है।
साल 2022 में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को मिली थी। 2522 कॉलेजों की कुल 256430 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग हुई थी। प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की फीस का ड्राफ्ट विश्वविद्यालय में जमा हुआ। किन्हीं वजहों से दो सौ कॉलेज की जिम्मेदारी से विश्वविद्यालय मुक्त है। हालांकि अब तक 18 सौ कॉलेजों की फीस वापस की जा चुकी है। 522 कॉलेज शेष हैं। जिनकी करीब 575 करोड़ रुपये फीस अब तक वापस नहीं की गई है। मामले पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह का कहना है कि कॉलेज बैंक खातों की सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। चार बार रिमाइंडर देने के बावजूद 522 कॉलेजों ने जानकारी ही नहीं दी।
एकाउंट नंबर में भर दिया मोबाइल नंबर
कुलपति के मुताबिक कई कॉलेज ऐसे हैं जिन्होंने एकाउंट नंबर की जगह मोबाइल नंबर भर रखा है। ऐसे में बैंक संबंधित चेक वापस कर दे रही है। लिहाजा, सत्यापन के बाद ही रुपये भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। क्योंकि अगर एक बार रुपये गए तो वह फंस सकते है। कुछ कॉलेज यूनीफाॅर्म तो कुछ ने सूची में श्रेणी गलत दर्ज कर दी है। विश्वविद्यालय की टीम लगातार मेल से रिमाइंडर भेज रही है। सही जानकारी मिलते ही सभी कॉलेजों को रुपये भेज दिए जाएंगे।