फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fiance blackmailed girl by making obscene video in Bareilly

मंगेतर की शर्मनाक करतूत: जबरन बनाए युवती से शारीरिक संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Fri, 01 Dec 2023 05:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 05:47 PM IST
सार

बरेली में एक युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उससे सगाई कर ली। फिर मंगेतर बनकर युवती की आबरू लूटता रहा। उसका अश्लील वीडियो बनाया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। 

विज्ञापन
Fiance blackmailed girl by making obscene video in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के बारादरी इलाके के युवक ने किला क्षेत्र की छात्रा को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। प्रेम प्रसंग की जानकारी जब घरवालों को हुई तो दोनों की सगाई करा दी। इसके बाद प्रेमी ने अश्लील वीडियो बनाकर उससे रुपये ऐंठ लिए और शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बाकरगंज चौकी क्षेत्र की युवती 2016 में बीए की पढा़ई कर रही थी। उसी दौरान युवती की दोस्ती जोगी नवादा निवासी अरबाज उर्फ नाजिर से हो गई। दोनों एक-दूसरे के घर जाने लगे तो परिजनों ने उनकी शादी तय कर दी। 2020 में दोनों की सगाई हो गई। इसके बाद अरबाज युवती को घुमाने ले गया और कई बार उसके साथ संबंध बनाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा: काम करते वक्त संविदाकर्मी की करंट से मौत, बिजली के खंभे पर चार घंटे लटका रहा शव
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबरन बनाता था संबंध 
युवती का आरोप है कि अरबाज ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अरबाज उसे बुलाकर जबरन संबंध बनाता था और उससे रुपये ऐंठ लेता था। शादी की बात पर वह कई दिनों तक टालमटोल करता रहा। 

एक दिन जब युवती ने शादी की जिद की तो अरबाज ने इनकार कर दिया। उसके पिता हाजी नासिर, चाचा जाबिर और जाकिर ने कार और दस लाख रुपये की मांग करने लगे। शिकायत करने पर इन लोगों ने युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में अरबाज और उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed