फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fear of fleeing to Nepal including the kingpin

Bareilly News: सरगना समेत दो के नेपाल भागने की आशंका

Mon, 27 Feb 2023 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 27 Feb 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fear of fleeing to Nepal including the kingpin
बरेली। नकली नोटों के नेटवर्क तक पहुंचना एसटीएफ के लिए चुनौती साबित हो रहा है। दरअसल, सरगना अफसार समेत तीन आरोपी अब तक हत्थे नहीं चढ़े हैं। इनके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। फरार तीन आरोपियों में सुरेश नेपाल का रहने वाला है।
विज्ञापन

मेरठ और बरेली एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को नकली नोट खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर भोजीपुरा के सद्दाम, पीलीभीत के थाना हजारा के टिल्ला नंबर चार के हरवंश और गुरनाम को गिरफ्तार किया था। गिरोह का सरगना अफसार, नेपाल का सुरेश और टिल्ला नंबर चार का प्रकाश अब तक एसटीएफ के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली नोट बांग्लादेश और पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आते थे, लेकिन अब तक सरगना की गिरफ्तारी न होने के कारण एसटीएफ नेटवर्क की जड़ों तक नहीं पहुंच सकी है। आशंका जताई जा रही है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी नेपाल भाग चुके हैं।
विज्ञापन

दरअसल, पीलीभीत का टिल्ला नंबर चार भी नेपाल सीमा पर है। यहां के रहने वाले हरवंश, गुरनाम और प्रकाश अक्सर नेपाल जाते-आते रहते थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नकली नोटों के नेटवर्क तक पहुंचना एसटीएफ के लिए काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed