फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fear of death is haunting Ashraf did not get chance talk to media

Bareilly: अशरफ को नहीं मिला मीडिया से बात करने का मौका, सता रहा मौत का डर, दो सप्ताह हो चुके, इशारे में बोला

Wed, 12 Apr 2023 05:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Apr 2023 05:46 PM IST
सार

16 दिन में अशरफ की प्रयागराज में दूसरी बार पेशी होने जा रही है। इससे पहले अशरफ को 28 मार्च को उमेशपाल अपहरण कांड में प्रयागराज के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया गया था। 

विज्ञापन
Fear of death is haunting Ashraf did not get chance talk to media
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली केंद्रीय कारागार से प्रयागराज रवाना होने के दौरान अशरफ को मीडिया से बात करने का मौका ही नहीं मिल सका। पुलिस के वज्र वाहन में बैठे अशरफ ने दो अंगुलियां उठाकर कहा कि दो सप्ताह हो चुका है। जाहिर है कि अशरफ ने दो सप्ताह में हत्या की आशंका जताई थी, और लगभग उतने ही समय बाद उसे फिर बाहर निकाला गया है। 

विज्ञापन

 

अशरफ का काफिला बेहद कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज रवाना हुआ। काफिले में एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी के साथ अन्य वाहन भी शामिल रहे। अशरफ की सुरक्षा के मद्देनजर काफिले में शामिल सभी पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट और बॉडी वार्न कैमरे से लैस रहे। इसके साथ ही जिस पुलिस वैन में अशरफ को ले जाया गया है उसमें भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसकी लाइव रिकॉर्डिंग की जा रही है। वाहन में अशरफ की हर एक हलचल पर कैमरों की नजर से निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन

 

16 दिन में अशरफ की प्रयागराज में दूसरी बार पेशी होने जा रही है। इससे पहले अशरफ को 28 मार्च को उमेशपाल अपहरण कांड में प्रयागराज के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया गया था। अपहरण कांड में कोर्ट ने अशरफ समेत सात लोगों को बरी कर दिया था जबकि उसके भाई अतीक अहमद को सजा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed