{"_id":"6a417fec2a9aa50615066501","slug":"fault-not-repaired-people-stage-a-sit-in-protest-bareilly-news-c-4-bly1053-914492-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फॉल्ट की नहीं हुई मरम्मत, धरने पर बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फॉल्ट की नहीं हुई मरम्मत, धरने पर बैठे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 30 जून को जिले में मंडलीय समीक्षा बैठक में शामिल होने से पहले जिले की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। पवन विहार के कृष्णानगर फेज टू में शनिवार को पूरी रात उपभोक्ता भीषण गर्मी से परेशान रहे। रविवार को भी शाम तक यहां बिजली बाधित रही। वहीं, शास्त्रीनगर में तीसरे दिन बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। सिविल लाइंस तृतीय, सीबीगंज, सुभाषनगर, सिटी स्टेशन आदि मार्गों पर लोग पूरी रात ट्रिपिंग की समस्या से जूझते रहे।
किला उपकेंद्र के शास्त्रीनगर में अनिल किराना स्टोर के पास शुक्रवार की दोपहर 12 बजे ट्रांसफार्मर का फ्यूज खराब हो गया। शिकायत के बाद भी पूरे दिन कोई लाइनमैन मरम्मत के लिए नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित 60 की संख्या में लोग शनिवार की सुबह आठ बजे से गायत्री पब्लिक स्टोर वाली मोड़ पर धरने पर बैठ गए।
प्रेमनगर थाना पुलिस ने समझाने का प्रयास किया मगर, बात नहीं बनी। मौके पर पहुंचे किला एसडीओ विशाल वर्मा ने भी समझाया। देर रात तक बिजली की समस्या को ठीक नहीं किया जा सका। यहां पर करीब 300 घरों में लाइट की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
पवन विहार के कृष्णानगर फेज टू में रात 10 बजे केबिल जलने के कारण पूरी रात करीब 200 घरों में लाइट की समस्या बनी रही। दुर्गानगर उपकेंद्र के सैनिक कॉलोनी में रात करीब नौ बजे केबिल जलने के कारण आपूर्ति चली गई। कटरा चांद खा, नवादा शेखान, बालजती, आजाद नगर की बंच केबिल जल गई। इससे रात एक बजे लाइट गई तो भोर में चार बजे आई। सीबीगंज क्षेत्र में लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से लोग जूझते रहे।