फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   father set fire to daughter Due to poverty in Bareilly

यूपी: शादी में गरीबी आड़े आई तो पिता ने केरोसिन डालकर बेटी को जिंदा जला दिया

Mon, 25 Mar 2019 12:23 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: sapna singla Updated Mon, 25 Mar 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
father set fire to daughter Due to poverty in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर
जवान बेटी की शादी को लेकर घर में क्लेश होता था। पैसे नहीं थे तो शराबी पिता ने केरोसिन डालकर बेटी को आग लगा दी। झुलसी युवती की मां ने पति पर यह आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन


90 प्रतिशत तक झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महीने भर पहले आरोपी बड़ी बेटी को भी जिंदा जलाने की कोशिश कर चुका है।

हाफिजगंज के गांव हरहरपुर मटकली निवासी 19 वर्षीय शैबी को लेकर उसकी मां जीनत रात करीब साढ़े आठ बजे नवाबगंज सीएचसी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पति मुख्तियार शराब का आदी है।
विज्ञापन




जो कमाता है, वह नशे में फूंक देता है। इस कारण परिवार तंगी से जूझ रहा है। तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी को घर में पैसे नहीं हैं। इस कारण पति आए दिन ताने देता है। छोटी-छोटी बातों पर पीटता था। रविवार दोपहर को भी मोबाइल चार्जर हाथ से छूटकर टूटने पर मझली बेटी शैबी को पीटा। तब पड़ोसियों ने बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रात को नशे की हालत में घर में घुसे मुख्तियार ने अपने भाइयों की मदद से बेटी शैबी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। 

चीखते हुए घर में दौड़ने लगी तो पड़ोसियों की मदद से उसकी आग बुझाई। तब तक वह 90 प्रतिशत तक जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर एसआई सचिन कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और शैबी को सीएचसी नवाबगंज भेज दिया

 जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जीनत की ओर से पति मुख्तियार और घटना में उसका साथ देने वाले जेठ वसीउल्ला, देवर मसूद अहमद के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed