फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   father plays the role of Ravana and daughter as role of Ram in Bareilly Ramleela

Bareilly 42 वर्ष पुरानी रामलीला के मंच पर किरदारों का महासंग्राम, पिता रावण तो बेटी बनती है राम

Tue, 24 Oct 2023 08:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Oct 2023 08:52 AM IST
सार

उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज की ओर से 42 वर्ष से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसमें लड़कियां प्रमुख किरदार निभाती हैं। इस बार बीए की छात्रा खुशी राम बनी हैं, वहीं उनके पिता भुवन चंद्र जोशी रावण की भूमिका में हैं। 
 

विज्ञापन
father plays the role of Ravana and daughter as role of Ram in Bareilly Ramleela
रावण बने पिता के साथ सेल्फी लेती राम की भूमिका में खुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के राजेंद्रनगर में उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज की ओर से 42 वर्ष से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसमें बालिकाएं प्रमुख किरदार निभाती हैं। राम का किरदार निभा रहीं खुशी के पिता भुवन चंद्र जोशी रावण की भूमिका निभाते हैं। पिता-पुत्री के मंचन को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह रहता है। यहां बालिकाएं थिएटर आर्टिस्ट की तरह मंचन करती हैं।
विज्ञापन


इस बार मिला राम बनने का अवसर
खुशी ने बताया कि पिछले साल वह दूसरा किरदार निभा रहीं थी। इस बार राम बनने का अवसर मिला है। इससे अपनी संस्कृति को और करीब से जानने का मौका मिला है। पिता भुवन चंद्र जोशी भी रावण का किरदार निभा रहे हैं। वह लंबे समय से मंचन करते आ रहे हैं। उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। वह घर में भी एक्टिंग की बारीकियां सिखाते रहते हैं।
विज्ञापन

 

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देती है रामलीला
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र पंत ने बताया कि कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश देने के लिए रामलीला में बालिकाओं को प्रमुख पात्रों की भूमिका दी गई है। इसमें खुशी राम, याशिका पाठक सीता, प्रियांशी पाठक लक्ष्मण, रिषिता भरत व पीहू शत्रुघ्न की भूमिका निभाती हैं। इस रामलीला के सभी कलाकार विद्यार्थी हैं। खुशी स्नातक कर रही हैं। उनका सपना सिविल सर्विसेज में जाने का है। याशिका व रिषिता नौवीं तो प्रियांशी पाचंवी कक्षा में पढ़ती हैं।

स्कूल-कोचिंग से आने के बाद करते हैं रिहर्सल
रामलीला के पात्र स्कूल से लौटने के बाद होमवर्क करके सभी शाम को कोचिंग जाते हैं। कोचिंग से लौटने के बाद सभी साथ में रिहर्सल करते हैं। सभी ने अपने-अपने पात्रों के संवाद की डायरी बना रखी है। बालिकाओं ने संवाद को कंठस्थ कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed