{"_id":"6b074776f1d26adf970e468b","slug":"father-convicted-of-raping-daughter-gets-life-imprisonment-bareilly-news-c-4-bly1015-1014738-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरेली में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- अभियुक्त ने जघन्य और घृणित अपराध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरेली में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- अभियुक्त ने जघन्य और घृणित अपराध किया
Thu, 26 Nov 2026 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:09 AM IST
सार
बरेली में पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश नरेंद्र प्रकाश ने बेटी से दुष्कर्म करने के दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि अभियुक्त ने अपनी पुत्री के साथ जघन्य और घृणित अपराध किया। उसके कृत्य को संतान के प्रति गंभीर विश्वासघात बताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को कोर्ट ने बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। उस पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसमें से 20 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। फैसला सुनाते समय कोर्ट ने दोषी पर सख्त टिप्पणी की।
विज्ञापन
Trending Videos
साल 2024 में सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक युवती ने बताया था कि वह घर पर अकेली थी। पिता ने चाकू दिखाकर धमकाया और उससे दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि जब वह नाबालिग थी, तब भी पिता ने कई बार दुष्कर्म किया था। पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने सात गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
संतान के प्रति गंभीर विश्वासघात- कोर्ट
पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश नरेंद्र प्रकाश ने कहा कि यह एक पिता की ओर से अपनी ही संतान के प्रति किए गए गंभीर विश्वासघात का निंदनीय उदाहरण है। ये कृत्य समाज की नैतिक और पारिवारिक व्यवस्था की जड़ों को हिलाने वाला है। पिता का दायित्व अपनी संतान को सुरक्षा प्रदान करना, उसकी गरिमा की रक्षा करना और उसके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना होता है।

पिता ने पवित्र दायित्व का किया दुरुपयोग
अदालत कहा कि अभियुक्त ने अपने पवित्र दायित्व का दुरुपयोग कर अपनी पुत्री के साथ जघन्य और घृणित अपराध किया है। इससे उसके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर गंभीर एवं दीर्घकालिक प्रभाव पड़ने की आशंका है। न्यायालय ने अपराध की गंभीरता, अपराध के तरीके और उससे समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए फैसला सुनाया।