फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   father bought minor girl for deaf son for 35 thousand rupees in budaun

Budaun News: मूकबधिर बेटे के लिए 35 हजार रुपये में खरीदी थी किशोरी, आरोपी पिता समेत सात को जेल

Sun, 08 Jan 2023 07:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Jan 2023 07:11 PM IST
सार

नाबालिग लड़की के अपहरण और उसे बेचने के मामले में कानपुर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनमें एक आरोपी ने अपने मूकबधिर बेटे के लिए लड़की को खरीदा था।  

विज्ञापन
father bought minor girl for deaf son for 35 thousand rupees in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर पुलिस ने जिस नाबालिग लड़की के अपहरण और बेचने के मामले में बदायूं के तीन लोगों समेत सात को जेल भेजा था, उनमें एक व्यक्ति ने अपने मूकबधिर बेटे की पत्नी बनाने के लिए उसे 35 हजार रुपये में खरीदा था। उसकी शादी नहीं हो रही थी। इसमें लड़की खरीदने वाले का एक रिश्तेदार भी शामिल बताया गया है। 

विज्ञापन


चार दिन पहले कानपुर पुलिस कुंवरगांव थाना क्षेत्र में आई थी। पुलिस ने कल्लिया काजमपुर गांव में दबिश देकर नत्थूलाल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। कानपुर पुलिस उसे अपने साथ ले गई थी। वहां शनिवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। कानपुर पुलिस ने केवल नत्थूलाल को ही नहीं बल्कि उसहैत थाना क्षेत्र के गांव हरेंडी निवासी धनपाल और भकरौली निवासी गुड्डू, एटा निवासी इकबाल, चांदनी व शाहजहांपुर निवासी हरि सिंह को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन

लड़कियों को बेचते थे इकबाल-चांदनी 

एटा के इकबाल और चांदनी नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर बेच देते थे या फिर उनसे मजदूरी कराते थे। उन्होंने ही कल्लियापुर काजमपुर के नत्थूलाल को 35 हजार रुपये में किशोरी को बेचा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक नत्थूलाल का लड़का मूकबधिर है, जिससे उसकी शादी नहीं हो रही थी। नत्थूलाल उसकी शादी के लिए काफी परेशान था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान उसके एक रिश्तेदार ने उसहैत निवासी धनपाल और गुड्डू के माध्यम से बात की। उन्होंने लड़की बेचने का सौदा 50 हजार में किया था लेकिन नत्थूलाल पर ज्यादा पैसे नहीं थे। उसने 35 हजार में ही नाबालिग लड़की खरीदी थी। कानपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। अभी इसमें नत्थूलाल का एक रिश्तेदार नहीं पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed