फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father and son beaten by goons in police station, video goes viral

Bareilly News: पुलिस चौकी में पिता-पुत्र को दबंगों ने पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 11 Apr 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Father and son beaten by goons in police station, video goes viral
बरेली। इज्जतनगर थाने की बैरियर वन चौकी में दबंगों ने कहासुनी के बाद पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष का भी चालान कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी दफ्तर में की है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

एयरफोर्स गेट के पास नगरिया परीक्षित के रहने वाले अर्जुन सिंह ने एसएसपी दफ्तर आकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले दबंग ने अपने 20-25 साथियों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया। उनकी और बेटे आशीष की जमकर पिटाई की। जब वह लोग शिकायत करने पुलिस चौकी गए तो वहां पुलिसकर्मियों के सामने भी दूसरे पक्ष ने उन लोगों को पीटा।
विज्ञापन

अर्जुन ने आरोप लगाया कि चौकी और थाने में शिकायत के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों का ही चालान कर दिया। अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि उनको दबंग से जान का खतरा है। उन्होंने शिकायत के साथ में हमले की वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सबूत के तौर पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि दो पक्षों में भंडारे के दौरान विवाद हो गया था। वहां से ये लोग लड़ते हुए चले आए और चौकी पर झगड़ा करने लगे। बताया कि उस वक्त थाने में स्टाफ की गणना हो रही थी, केवल दो होमगार्ड ही वहां थे। थाने से पुलिस गई और दोनों पक्षों के कुछ लोगों का शांतिभंग में चालान किया। दोनों पक्षों ने खुद ही समझौता कर लिया, अब कोई नई शिकायत है तो पता करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed