Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers stage a road blockade at the Commissionerate gate; submit a memorandum after an overnight sit-in.

Bareilly News: कमिश्नरी गेट पर किसानों का चक्का जाम, रातभर धरने के बाद दिया ज्ञापन

Sat, 28 Nov 2026 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers stage a road blockade at the Commissionerate gate; submit a memorandum after an overnight sit-in.
बरेली। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार शाम को कमिश्नरी गेट पर डेरा डाल दिया। रातभर धरना दिया, फिर शुक्रवार सुबह पंचायत के बाद दोपहर में कमिश्नरी गेट के सामने चक्का जाम कर दिया। घंटेभर दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। किसान मंडलायुक्त को मौके पर बुलाने और उनको राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

अपर आयुक्त अतुल कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों की बातें सुनीं। बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत से पहुंचे किसानों ने केंद्र सरकार पर किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि किसान आंदोलन को छह साल बीत गए पर नौ दिसंबर 2021 को सरकार ने लिखित रूप में किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए हैं। सरकार सभी वादों को पूरा करे और किसान संगठनों के साथ सार्थक बातचीत शुरू करे।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य को सी-2 लागत पर 50 फीसदी मुनाफा जोड़कर तय करने और सभी फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी देने की मांग की गई। किसानों ने पूर्ण कर्जमाफी, आत्महत्या करने वाले किसानों और मजदूरों के परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा और 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों और कृषि मजदूरों को 21 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग उठाई। अपर आयुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो किसानों ने जाम खोल दिया। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो, चौधरी सौदान सिंह, राजेश कुमार सक्सेना, सोमवीर सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, पप्पू सैफी समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 हजार न्यूनतम वेतन और मनरेगा में 200 दिन काम की मांग
चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने, श्रमिकों को 42 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन देने, मनरेगा बहाल कर सालाना दो सौ दिन काम, सात सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी, ग्रामीण परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने, श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने, भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता नहीं करने, मौजूदा मुक्त व्यापार समझौते रद्द करने, बिजली निजीकरण विधेयक और बीज विधेयक 2025 वापस लेने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण बंद करने की मांग भी उठाई।


सिंधु बॉर्डर पर शहीद किसानों का स्मारक बनाए सरकार
किसानों ने एसआईआर प्रक्रिया रद्द कर 2024 की मतदाता सूची बहाल करने, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, निष्पक्ष चुनाव के लिए व्यापक सुधार लागू करने की मांग भी की। किसान आंदोलन के दौरान सिंधु बॉर्डर पर शहीद हुए 736 किसानों की स्मृति में स्मारक बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। केंद्र के कर राजस्व में राज्यों की हिस्सेदारी 50 फीसदी करने, धनी लोगों पर कर लगाने, प्राकृतिक आपदा से फसलों और पशुधन से नुकसान की भरपाई और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के सांविधानिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed