फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   farmers reached the officials by crawling on their knees submitted a memorandum in Bareilly

UP: बरेली में घुटनों के बल चले किसान नेता, अफसरों को दिया ज्ञापन, समस्याओं का समाधान न होने पर जताया रोष

Sat, 02 May 2026 05:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 02 May 2026 05:09 PM IST
सार

बरेली की मीरगंज तहसील के सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) वित्त संतोष कुमार सिंह और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आलोक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें शिकायत सुन रहे अफसर उस वक्त हैरान रह गए, जब भाकियू पदाधिकारी व किसान घुटनों के बल चलकर ज्ञापन देने पहुंचे।

विज्ञापन
farmers reached the officials by crawling on their knees submitted a memorandum in Bareilly
घुटनों के बल चलकर पहुंचे किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने घुटनों के बल चलकर तहसील प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे किसान नेताओं ने विभिन्न प्रकार की शिकायतों का नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी मीरगंज को सौपा। आरोप लगाया कि पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे किसानों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

विज्ञापन


ज्ञापन में भाकियू ने कई गंभीर मुद्दे उठाए हैं। संगठन का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से बंदी के दौरान भी अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री हो रही है, जिससे युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायत बगरऊ में तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत करने वाले कार्यकर्ता पर ही दबाव बनाने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज करने का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन


ये समस्याएं उठाईं 
ग्राम रहपुरा जागीर में अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित भूमि (गाटा संख्या 738) पर अवैध निर्माण को लेकर भी यूनियन ने नाराजगी जताई है और तत्काल कार्रवाई की मांग की। विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर भी सवाल उठाए। बिजली और कृषि से जुड़े मुद्दों में स्मार्ट मीटरों को हटाने की मांग के साथ-साथ गेहूं क्रय केंद्रों पर बारदाने के नाम पर किसानों को लौटाए जाने की शिकायत भी प्रमुख रही। इसके अलावा हल्दी दांद गांव में खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाकियू (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष चौधरी सुधीर बालियान, जिला उपाध्यक्ष मदन लाल गंगवार, मीडिया प्रभारी विशाल पाल और जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यूनियन ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी
समाधान दिवस में फतेहगंज पश्चिमी और शेरगढ़ के सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अनुपस्थित रहे। इस पर एडीएम वित्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। तहसील क्षेत्र के थानों से कोई भी थाना प्रभारी उपस्थित नहीं हुआ, केवल उपनिरीक्षक प्रतिनिधि के रूप में आए थे। इस पर भी अपर जिलाधिकारी वित्त ने नाराजगी जाहिर की और स्पष्टीकरण तलब किया। 

उपजिलाधिकारी आलोक ने शेष शिकायतों को संबंधित कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कुल शिकायतों में राजस्व की 12, पुलिस की 10, आपूर्ति की सात, बिजली की छह, ग्राम विकास की एक और जल निगम की एक शिकायत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed