{"_id":"658c8cc88e8b298947077e5c","slug":"farmers-irrigating-crops-shot-baheri-news-c-124-1-sbly1010-1329-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फसल की सिंचाई कर रहे किसानों को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फसल की सिंचाई कर रहे किसानों को गोली मारी
Thu, 28 Dec 2023 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। खजुरिया गांव में गेहूं की फसल में सिंचाई कर रहे दो किसानों को एक युवक ने गोली मार दी। छर्रे लगने से वह घायल हो गए।किसानों ने आरोपी को पहचान लिया। दोनों किसानों ने भागकर जान बचाई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीलीभीत के जहानाबाद गांव के मोहम्मद राशिद ने बताया कि 26 दिसंबर की रात वह खजुरिया गांव स्थित अपने खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे। गुलड़िया अता हुसैन निवासी असद बाबू भी साथ थे। रात करीब 8:30 बजे अचानक से किसी ने फायर कर दिया। छर्रे लगने से दोनों लोग घायल हो गए।
टार्च की रोशनी में खजुरिया निवासी मुकेश खड़ा दिखा। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। दोनों किसानों ने भागकर जान बचाई। मो. राशिद व असद बाबू के पैर, हाथ, कमर व पीठ में छर्रे लगे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कई फायर किए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
राशिद ने बताया कि उन्होंने आरोपी से जमीन खरीदी है। इसका पूरा भुगतान भी कर दिया। अब वह कम रुपये देने का आरोप लगा रहा है। पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर भी पहुंची मगर वह मौजूद नहीं मिला।