फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   farmer shot dead in Budaun Who sleeping with his wife in a poultry farm

UP: मुर्गी फार्म में कत्ल, रात में पत्नी संग सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या; दिल्ली में नौकरी करता है बेटा

Sun, 09 Mar 2025 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Mar 2025 11:27 AM IST
सार

बदायूं में मुर्गी फार्म में पत्नी के साथ सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पत्नी के साथ गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर खेतिहर इलाके में यह वारदात हुई है। 

विज्ञापन
farmer shot dead in Budaun Who sleeping with his wife in a poultry farm
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। बिल्सी थाना इलाके के गांव जरसैनी में शनिवार देर रात मुर्गी फार्म पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


वारदात के दौरान किसान के साथ दूसरी चारपाई पर उसकी पत्नी भी सो रही थी। रविवार तड़के ग्रामीणों को हत्या की जानकारी हुई। इस पर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। साथ ही किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


हत्या क्यों और किसी रंजिश में की गई है। इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, संभल जिले के बहजोई थाना इलाके के गांव छपरा निवासी रामपाल (50) पुत्र बसंती की बहन की ससुराल बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव जरसैनी में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपाल ने खोल रखा था मुर्गी फार्म
करीब चार साल पहले रामपाल के बहनोई की मौत हो गई थी। जिसके चलते रामपाल, पत्नी कमलेश के साथ बहन के यहां रहने लगे थे। उन्होंने गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर खुद का मुर्गी फार्म खोल रखा था। इसके साथ ही एक रिटायर्ड दरोगा की जमीन को बंटाई पर लेकर खेतीबाड़ी कर रहे थे। 

किसान की गोली मारकर की हत्या
शनिवार रात किसान मुर्गी फार्म पर बनी झोपड़ी के अंदर पत्नी कमलेश के साथ सो रहा था। इसी बीच देर रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाशों ने किसान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर जागी पत्नी कमलेश पति को खून से लथपथ हालत में देख सुधबुध खो बैठी। 

रातभर रोती रही किसान की पत्नी
कातिल वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं किसान की पत्नी मुर्गी फार्म पर ही पूरी रात रोती बिलखती रही। रविवार तड़के खेतिहर इलाके में शौच को गए ग्रामीणों ने कमलेश को रोते-बिलखते देखा तो उन्हें हत्या की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। 

हत्या की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पहुंचे। उन्होंने पत्नी से पूछताछ की। वहीं, मौके से हत्या से जुड़े सबूत जुटाए। हत्या के पीछे की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस हत्या की तफ्तीश में जुट गई है। किसान की पत्नी के मुताबिक, उन पर तीन बेटी और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि बेटा दिल्ली में नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed