{"_id":"612694918ebc3e7a2a199ad9","slug":"farmer-s-murdor-in-bhojipura-bareilly-news-bly4574815170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजीपुरा में किसान की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजीपुरा में किसान की पीटकर हत्या
विज्ञापन
किसान की हत्या के मामले में किसान तोताराम की फाइल फोटो ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा (बरेली)। आपसी विवाद में भोजीपुरा के गांव जोगीठेर में रहने वाले 56 वर्षीय तोताराम कश्यप की उनके भाई बांधूराम और उसके बेटे रमेश, श्रीपाल तथा जोगराज ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
तोताराम के बेटे कांता प्रसाद का कहना है कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अपने पिता के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी बीच उन दोनों के बीच गालीगलौज होने लगी। कुछ दूरी पर उनके ताऊ बांधूराम का बेटा रमेश भी बैठा था। रमेश को लगा कि हम लोग उसे गालियां दे रहे हैं। इसके बाद रमेश गालीगलौज करने लगा। उन लोगों ने गालियां देने से मना किया तो रमेश ने अपने भाई श्रीपाल, जोगराज और पिता बांधूराम को आवाज बुला लिया। लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
बीचबचाव करने पहुंचे उनके पिता कांता प्रसाद, मां बिट्टो देवी और उनकी पत्नी रजनी देवी पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से तोताराम बेहोश हो गए तो आरोपी वहां से भाग निकले। उन लोगों ने तोताराम को प्रेमनगर क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और तोताराम की मौत की सूचना भोजीपुरा पुलिस को दी। इसके बाद कांता प्रसाद ने थाने जाकर तहरीर दी तो चारों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
परिवार वालों का आरोप, चाकू से गोदा फिर गोली मारी
पोस्टमार्टम हाउस पर तोताराम के परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया और फिर गोली भी मारी। मगर पोस्टमार्टम में सिर्फ लाठी-डंडों से चोट लगने की पुष्टि हुई है। मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना बताया गया है।