फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer murdered with sharp weapon due to old rivalry in Bareilly

Bareilly News: पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किसान की हत्या, बटाईदार ने भागकर बचाई जान

Sun, 09 Nov 2025 11:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 09 Nov 2025 11:26 AM IST
सार

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर किसान की हत्या कर दी। वारदात के समय किसान अपने खेत में थे। उनके बटाईदार ने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Farmer murdered with sharp weapon due to old rivalry in Bareilly
किसान का फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बैरमनगर में शनिवार शाम पुरानी रंजिश में खेत पर किसान भूपसिंह यादव (50) की हत्या कर दी गई। उनकी गर्दन पर बांके से प्रहार किया गया। किसान के बटाईदार ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे भूपेंद्र ने तुलाराम, उसके दो बेटों पप्पू व संजीव और वकील अहमद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को पकड़ा है। 

विज्ञापन


भूपसिंह यादव शनिवार शाम बटाईदार नूराबाद निवासी धर्मपाल सिंह के साथ खेत पर गए थे। धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि उसी वक्त नूराबाद निवासी तुलाराम, उसके परिवार के कुछ लोग और रम्पुरा गांव निवासी वकील अहमद वहां आए। तीनों ने मेज पर बैठे भूप सिंह से गाली-गलौज शुरू कर दी। फिर उनकी गर्दन पर बांके से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पीलीभीत में विश्व हिंदू परिषद का संगठन मंत्री गिरफ्तार, एडीएम ने दर्ज कराया मुकदमा; लगाए ये आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मपाल ने बताया कि आरोपियों ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। वह भागे तो उनका पीछा किया। उन्होंने घटना की सूचना भूप सिंह के बेटे भूपेंद्र को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने भूपसिंह को उठाया और अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में भूपसिंह ने दम तोड़ दिया।

फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य 
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों में कोई बड़ी रंजिश नहीं थी, मनमुटाव ही था। चार आरोपियों पर रिपोर्ट लिखी है। गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed