फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   farmer murdered and two people injured over strays animals in Bareilly

Bareilly News: छुट्टा पशु खेत में घुसने पर किसान की पीटकर हत्या, हमले में दो ग्रामीण घायल

Sun, 24 Dec 2023 01:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Dec 2023 01:31 PM IST
सार

Bareilly News : विशारतगंज इलाके में छुट्टा पशुओं को लेकर एक पक्ष के लोगों ने फसल रखवाली कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। उन्हें लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। घटना में एक किसान की मौत हो गई है। उसके पक्ष के लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
farmer murdered and two people injured over strays animals in Bareilly
अस्पताल में भर्ती घायल किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रामगंगा कटरी में विशारतगंज थाने के गांव खजुआई स्थित खेतों में छुट्टा पशु खदेड़ने पर शनिवार रात किसान नन्हे की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो भाई घायल हो गए। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर ठाकुरान निवासी वीरपाल ने बताया कि शनिवार रात उनका भाई मुकेश, तहेरा भाई सुरजीत और रिश्ते का भाई नन्हे (38) रामगंगा किनारे गांव खजुआई स्थित खेतों में फसल की रखवाली के लिए गए थे। ये लोग खेत में बनी झोपड़ी में रुककर छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे थे। आधी रात को अचानक छुट्टा पशुओं का झुंड खेत में घुस गया। 
विज्ञापन


लाठी-डंडों से की थी पिटाई 
तीनों ने लाठी-डंडों से पशुओं को भगा दिया। इसके बाद पशु गांव खजुआई निवासी किसानों के खेत में घुस गए। आरोप है कि खजुआई निवासी गब्बर, शिवकुमार और श्यामलाल का बेटा लाठी-डंडे लेकर खेत में घुस आए और मुकेश, सुरजीत और नन्हे पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों की पिटाई से नन्हे की मौत हो गई, जबकि मुकेश और सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ नन्हे को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुरजीत और मुकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीरपाल की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस गब्बर को पकड़कर पूछताछ कर रही है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें- थाने में इश्क को मिला मुकाम: प्रेमी ने सबके सामने थामा प्रेमिका का हाथ, पुलिस ने कराई शादी

एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बतयाा कि पशुओं को खदेड़ने को लेकर किसानों में विवाद हुआ था। इसमें नन्हे की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। मामले में विशारतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed