फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer Movement: Government should work with farmers in confidence, implement MSP

किसान आंदोलनः किसानों को भरोसे में लेकर काम करे सरकार, एमएसपी लागू करे

Sat, 12 Dec 2020 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmer Movement: Government should work with farmers in confidence, implement MSP
प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

किसानों ने कहा कि मंडी में किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए

विज्ञापन
बरेली। कृषि विधेयक पर दिल्ली व देश के अन्य हिस्सों में हो रहे विरोध पर स्थानीय किसानों का कहना है कि सरकार किसानों को भरोसे में लेकर काम क्यों नहीं कर रही है। पीएम कह रहे हैं कि एमएसपी खत्म नहीं होगा तो सरकार इस बात को कानून में जोड़ क्यों नहीं देती। सर्दियों में किसान धरने पर हैं। सरकार को उनसे बात कर समस्या का हल देना चाहिए। सरकार हमारी आय दोगुनी करने की बात कर रही थी और किसानों को धरने पर आना पड़ रहा है। सरकार को किसान मुद्दों को गंभीरता से सुनना चाहिए और निस्तारण कर किसानों को राहत देनी चाहिए। किसानों का यह भी कहना है कि उनका स्थानीय स्तर पर मंडियों में समय से भुगतान नहीं होता है। ऐसे में कोई भी कानून बने हमें उसका क्या लाभ है। जब तक स्थानीय अधिकारी कानूनों का कड़ाई से पालन नहीं कराएंगे। गांव में फसलों को बर्बाद कर रहे अन्ना मवेशियों पर भी किसानों ने नाराजगी जताई।
किसानों से बात

यहां मंडियों में गन्ना का भुगतान नहीं हो रहा है। इसके अलावा मंडियों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। छोटे छोटे रूप में बहुत भ्रष्टाचार है। किसान कहीं शिकायत कर नहीं सकता है। किसानों की समस्याओं का हल नहीं हो रहा है। स्थानीय स्तर पर भी हमारी समस्याओं का निस्तारण हो। -छत्रपाल सिंह।

विज्ञापन

ठंड की सर्द रातों में किसान इतने दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। जायज मांगे हैं, सरकार को मांगे माननी चाहिए। हम एमएसपी लिखित रूप से जोड़ने की मांग कर रहे हैं और सरकार भी कह रही है कि एमएसपी खत्म नहीं होगा। तो फिर यही बात लिखकर देेने में क्या दिक्कत है। सरकार को यह बात लिखकर देनी चाहिए। इससे किसानों का धरना खत्म हो। - प्रेम नारायण।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार कह रही है कि नए कानून में बरेली का किसान मध्यप्रदेश, हरियाणा देश के किसी भी हिस्से में अनाज बेंच सकेगा। देश में सबसे अधिक छोटे काश्तकार ही है। मेरे खेत में पांच क्विंटल सरसों हुई तो क्या मैं हरियाणा या दिल्ली बेचने जाऊंगा। यहीं की स्थानीय मंडी में ही बेचूंगा और मंडियों में जबरदस्त भ्रष्टाचार है। सरकार को एमएसपी लागू करनी चाहिए। मंडियों पर उद्योगपतियों का कब्जा न हो। -भारत सिंह।

इस कानून से मंडियों पर उद्योगपतियों के कब्जा कराने की तैयारी है। एमएसपी खत्म हो गई है तो बड़े व्यापारी जैसे चाहेंगे वैसे ही फसल की खरीद करेंगे। किसान के पास कोई रास्ता नहीं होगा। सरकार किसान का हित चाहती है तो हमे भरोसे में लें। उप्र सरकार ने अन्ना मवेशी छुड़वा दिए हैं। किसान ऐसी सर्दी की रातों में फसल रखाता रहता है। इसका भी समाधान सरकार को निकालना चाहिए। - जसवंत सिंह राणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed