फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer killed by slitting his throat, head thrown 150 meters away

गला काटकर किसान की हत्या, डेढ़ सौ मीटर दूर फेंका सिर

Sun, 24 Oct 2021 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed by slitting his throat, head thrown 150 meters away
ओमकार (फाइल फोटो)
चार घंटे तक खेतों में तलाश के बाद बरामद हो सका सिर
विज्ञापन

अवैध संबंधों में हत्या का शक, चार के खिलाफ मुकदमा
नवाबगंज। ढकिया खैरुद्दीन गांव में रहने वाले 45 वर्षीय किसान ओमकार की गला काटकर हत्या करने के बाद नग्न शव दूर खेत में फेेंक दिया गया। करीब चार घंटे तक तलाश करने के बाद उनका सिर बरामद किया जा सका। वह शुक्रवार शाम से लापता थे। उनकी पत्नी तारावती ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या का कारण अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।
नवाबगंज के गांव ढकिया खैरुद्दीन निवासी ओमकार खेती किसानी के साथ ही भोजीपुरा के गांव दबौरा में हाशिम की टाल पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार को वह टाल पर मजदूरी करने गए और शाम तक नहीं लौटे। परिजन ने रिश्तेदारियों और परिचितों में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को ग्रामीणों ने गांव के ही हरपाल के गन्ने के खेत में एक सिर कटा नग्न शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव को झाड़ियों से ढका गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो ओमकार के कपड़े भी खेत में ही अलग-अलग बरामद हुए, जिनके आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। फिर पुलिस सिर की तलाश की। करीब चार घंटे बाद शव से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर गंगाराम के गन्ने के खेत में उनका सिर भी बरामद हो गया। सूचना पर एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने भी मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने भी जांच पड़ताल की। इस मामले में मृतक की पत्नी तारावती ने गांव के ही कन्हई लाल, उसके बेटे अमित कुमार और गांव के ही अहिवरन सिंह व मुकुल के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तारावती ने कहा कि है कि कन्हईलाल की पत्नी से उनके पति के संबंध थे, जिसको लेकर 20 दिन पहले भी विवाद हुआ था। इसके चलते ही इन लोगों ने उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंधों में हत्या की बात सामने आ रही है। पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed