{"_id":"69583843f0bd46500b0cf684","slug":"faridpur-mla-passed-away-smiling-in-327-hours-bareilly-news-c-4-vns1074-798852-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"3:27 घंटे में हंसते-मुस्कराते दिवंगत हो गए फरीदपुर विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3:27 घंटे में हंसते-मुस्कराते दिवंगत हो गए फरीदपुर विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त और सहपाठियों संग अंतिम क्षणों में भी कर ली हंसी-ठिठोली, हर कोई हतप्रभ
बरेली। फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल 3:27 घंटे में हंसते-मुस्कुराते दिवंगत हो गए। नीली जैकेट और गुलाबी कुर्ता पहने विधायक ठीक 12:38 बजे बैठक में शामिल लेने के लिए सर्किट हाउस पहुंचे थे। सभागार के बाहर लोगों का अभिवादन स्वीकारा और अंदर भी उनका पुराना अंदाज दिखा। उन्होंने बैठक में सहपाठी मीरगंज विधायक डीसी वर्मा से हंसी-ठिठोली कर ली। फिर अचानक कुछ ऐसा घटा, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। वह बेहद कम समय में दिवंगत हो गए। इससे भाजपा खेमे सहित आमजन मानस और छात्र-छात्राओं तक में शोक की लहर दौड़ गई।
सर्किट हाउस में चल रहे सहभोज में विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का इशारा पाकर आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप भी उनके वाहन के पीछे लग लिए थे। वह सीधे चौपुला स्थित एक अस्पताल में गए, जहां डॉक्टर उन्हें ऑक्सीजन दे रहे थे। वहां विधायक बातचीत करने लगे थे और खुद को ठीक बता रहे थे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद वह विधायक को लेकर मेडिसिटी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने देखते ही विधायक के शरीर में कोई हलचल न होने की बात कह दी थी। हालांकि, वहां के डॉक्टरों ने उनके शरीर में हलचल पैदा करने का बहुत प्रयास किया, पर बचा नहीं पाए।
आदेश ने बताया कि विधायक के दिवंगत होने पर उन्होंने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को ही फोन कॉल कर सूचना दी। फिर कुछ देर में ही विधायक के पार्थिव शरीर को वह पीलीभीत रोड स्थित शक्ति नगर कॉलोनी स्थित घर ले गए। जिसको जहां भी सूचना मिली, वह विधायक के अंतिम दर्शन पाने उनके घर पहुंच रहा था। शाम 4:30 बजे के दौरान मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, एसएसपी अनुराग आर्य भी पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
कुछ यूं रहा विधायक के आखिरी दिन का सफर12:38 बजे सर्किट हाउस पहुंचे थे।
1:50 बजे बैठक समाप्त हुई।
2:00 बजे सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारी सर्किट हाउस में ही सहभोज में पहुंचे।
2:15 बजे विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की तबीयत बिगड़ी, वह स्टाफ संग निकल गए।
2:30 बजे चौपुला स्थित डॉ. श्रीष मेहरोत्रा के अस्पताल पहुंचे।
3:00 बजे चौपुला से मेडिसिटी ले जाए गए।
3:10 बजे डॉक्टर ने देखते ही विधायक के शरीर में हलचल न होने की बात कही।
4:05 बजे चिकित्सक ने विधायक के निधन की आधिकारिक घोषणा कर दी।